कोयला कारोबारी की हत्या में टीएसपीसी उग्रवादियों पर केस, चार हिरासत में

रांची. रातू थाना क्षेत्र के आस्थापुरम पिरां निवासी कोयला कारोबारी अभिषेक कुमार श्रीवास्तव हत्याकांड में पुलिस ने टीएसपीसी के उग्रवादियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

केस मृतक के छोटे भाई विवेक श्रीवास्तव की शिकायत पर दर्ज किया गया है. इसमें हत्या का आरोपी टीएसपीसी के उग्रवादी बलवंत और जयमंगल को बनाया गया है.

घटना के बाद पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला और टेक्निकल टीम के सहयोग से संदिग्ध चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

\हालांकि, पुलिस ने अब तक घटना में किसी की संलिप्तता या किसी की गिरफ्तारी की अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है. कोलाया कारोबरी अभिषेक श्रीवास्तव को गोली मार दी थी.

पुलिस और परिजनों को आशंका है कि टीएसपीसी के उग्रवादियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. उग्रवादियों ने उन्हें पूर्व में भी धमकी दी थी, जिसे लेकर उन्होंने पिपरवार पुलिस को सूचना दी थी.

यह पहली घटना नहीं है जब उग्रवादियों ने राजधानी के किसी व्यवसायी को धमकी दी हो. टीपीसी उग्रवादियों के नाम पर राजधानी के कई व्यवसायियों से लेवी मांगी जा चुकी है.  साथ ही इन व्यवसायियों को हत्या की धमकी दी चुकी है.

इस मामले में राजधानी के कई थानों में मामले दर्ज है.लेकिन किसी भी मामले में पुलिस उग्रवादियों के खिलाफ करवाई नहीं कर सकी है.

उग्रवादी जिस तरीके से रंगदारी की रकम की मांग करते हैं, उससे यह भी स्पष्ट है कि वे राजधानी के व्यवसायियों की रेकी करते हैं. क्योंकि, रंगदारी के लिए फोन करने से पहले उग्रवादियों के पास व्यवसायी की पूरी जानकारी उपलब्ध होती है.

Reliance Foundation: 10 लाख लड़कियों की बदलेगी जिंदगी! मिलेंगे डिजिटल स्किल्स...

Reliance Foundation: देशभर की 10 लाख लड़कियों और युवा महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उनके लिए शिक्षा, रोजगार और करियर के नए अवसर तैयार करने...

National Unity Day Motorcycle Rally: पटना से गुजरात तक गूंजेगा राष्ट्रीय...

National Unity Day Motorcycle Rally: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली...

Bihar Data Center: बिहार में पहले 12 मेगावाट डेटा सेंटर का...

Bihar Data Center, पटना: बिहार में डिजिटल बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण पहल हुई।...