नवादा : नवादा शहर के लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर डीएन मिश्रा के द्वारा नवादा के समाहरणालय के समीप झारखंड कॉलेज ऑफ फार्मेसी की ओर से वारिसलीगंज और पकरीवर्मा में नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कई लोगों ने जांच करवाया और साथ ही दवाई भी मुफ्त में दिया गया।
इस दौरान डॉक्टर मिथिलेश कुमार ने बताया कि नवादा में झारखंड कॉलेज का फार्मेसी के द्वारा पहली बार जांच शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें कई लोगों का ब्लड शुगर ब्लड टेस्ट तथा कई अन्य जांच किया गया। साथ ही लोगों को मुफ्त में दवा भी दी गई। इस मौके पर प्रोफेसर डॉक्टर अनिल कुमार, अशोक कुमार दास और नवलेश सिंह साहित्य कई अन्य डॉक्टर भी उपस्थित थे।
अनिल शर्मा की रिपोर्ट







