रांचीः कांग्रेस पार्टी ने मचकुन्द टोली चौंक स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्व.अनिरुद्ध महतो की पत्नी मनेर देवी और परिजनों को उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया। मौक़े पर मोती लाल अमेठिया के पुत्र, गोविंद सिंह ब्रह्मचारी के पोते, विमल दास गुप्ता के पोते, नागेश्वर प्रसाद के पोते सहित कई स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन भी मौजूद रहें।
कार्यक्रम में मौजूद झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा कि कांग्रेस 75वीं स्वतंत्रता दिवस के पूर्व स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित कर रहा है। कांग्रेस उन सभी वीर योद्धाओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट करता है, जिन्होने देश की आज़ादी में योगदान दिया। हमें आज की पीढ़ी को स्वतंत्रता की लड़ाई में योगदान देने वाले वीर पुरूषों की गाथाओं को बताना चाहिए।


















