गैंग्स ऑफ वासेपुर : फहीम खान ने झारखंड हाईकोर्ट का खटखटाया दरवाजा, परोल पर रिहा करने की लगाई गुहार

रांची : गैंग्स ऑफ वासेपुर के फहीम खान ने झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. फहीम खान ने अदालत से परोल पर रिहा करने की गुहार लगाई है. डॉन फहीम खान ने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर उसे दो महीने की परोल दिये जाने का आग्रह किया है. अपनी याचिका में फहीम खान ने कहा है कि जल्द ही उसके बच्चों की शादी होने वाली है.

फहीम खान अपने बच्चों की शादी में शामिल होना चाहते हैं. इसलिए उसने अदालत से परोल दिये जाने की गुहार लगाई है. फहीम खान की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस आर. मुखोपाध्याय और जस्टिस राजेश कुमार की बेच में सुनवाई हुई.

इसके बाद उक्त बेंच ने मामले की सुनवाई सिंगल बेंच में करने का निर्देश दिया है. अब प्रार्थी के अधिवक्ता सिंगल बेंच में इस मामले की सुनवाई के लिए मेंशन करेंगे. बता दें कि गैंग्स ऑफ वासेपुर का सरगना डान फहीम खान जमशेदपुर के घाघीडीह कारागार में उम्र कैद की सजा काट रहा है.

रिपोर्ट : प्रोजेश दास

Devesh Kumar Bihar: देवेश कुमार ने संभाला बिहार राज्य योजना पर्षद...

Devesh Kumar Bihar: विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य देवेश कुमार ने गुरुवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस...

Jharkhand Weather: झारखंड के 4 जिलों में Yellow Alert, अगले 3...

 झारखंड के दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अगले 1 से 3 घंटे में गरज, वज्रपात और बारिश का Yellow Alert जारी किया गया...

Janmashtami 2026: CM सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, सुख-समृद्धि...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बिहार और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सामाजिक समरसता, प्रेम और उत्साह की कामना की।Janmashtami 2026 पटना:...