गैंगस्टर अमन साहू गिरोह को लगा झटका, दो सदस्य गिरफ्तार

चतराः टंडवा में गैंगस्टर अमन साहू गिरोह को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. गिरफ्तार लोगों पर आम्रपाली कोल परियोजना में कार्य कर रही आरकेटीसी कम्पनी के साईट कार्यालय में बमबारी और गोलीबारी कर आतंक फैलाने का आरोप था. थाना प्रभारी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गश्ती दल की टीम ने उर्सु मोड़ के समीप से गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया. इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास‌ से 7.65 बोर के एक देशी पिस्टल और 7.65 बोर के दो जिन्दा कारतूस के साथ दो मोबाइल फोन भी बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधकर्मियों में हजारीबाग के मन्डईकला निवासी मो०आसिफ खान और संदिप कुमार सिन्हा शामिल हैं. सभी अपराधियों से पुछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है.

रिपोर्ट-सोनू

जेल में पार्टी करने का मामला : जेलर समेत 4 सस्पेंड, गैंगस्टर सुजीत सिन्हा दुमका जेल शिफ्ट

Ranchi Crime: प्रेमिका की संदिग्ध मौत मामले में नेहाल वर्मा को...

रांची के अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में खुशबू कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद प्रेमी नेहाल वर्मा को कोर्ट से जमानत नहीं...

Ranchi News: शादी से इनकार और दहेज की मांग का आरोप,...

रांची में शादी से इनकार और दहेज की कथित मांग से परेशान युवती ने आत्महत्या कर ली। पिता ने गाजियाबाद निवासी मंगेतर और उसके...

Jharkhand SIR: वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने से वंचित लोगों के...

झारखंड में SIR के तहत 7 से 9 अक्टूबर तक विशेष डिजिटाइजेशन कैंप लगेंगे। 10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क...