मोबाइल लूटने वाले गोरोह हुए सक्रिय, मोटरसाइकिल सवार ने समाजसेवी का ले उड़े फोन

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के आलमगंज थाना अंतर्गत राजा घाट के आसपास में मोबाइल लूटने वाले का गिरोह सक्रिय हो चला है। आज उसी दरमियान समाजसेवी नामक मिथिलेश शर्मा का दो मोटरसाइकिल पर सवार युवक ने मोबाइल लूटने का काम किया। जब मिथिलेश शर्मा उसके पीछे-पीछे कुछ दूरी तक गए तबतक वह मोबाइल लेकर फरार हो चुका था। इसकी सूचना आलमगंज थाना में मिथिलेश शर्मा के द्वारा दिया गया।

मिथिलेश शर्मा ने बताया कि मैं पटना से लौटकर मरीन ड्राइव होते हुए गायघाट की ओर आ रहा था। उसी क्रम में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक हमारे मोबाइल को छीनकर भाग गए। जबतक मैं उनका पीछा करता वह काफी दूर जा चुके थे। जिसकी सूचना मैं आलमगंज थाना में लिखित दिया है।

यह भी देखें :

पीड़ित का कहना है कि अगर मोबाइल नहीं देता तो जान से मारने की कोशिश कर सकते थे। इस तरह का पटना सिटी सहित अन्य स्थानों पर गिरोह सक्रिय है। जो लगातार घटना का अंजाम देते नजर आ रहे हैं। प्रशासन इसमें लगातार काम भी कर रही है लेकिन घटना घटित भी हो रहा है। अब देखना है कि प्रशासन इस पर कैसे रोक लगा पाती है। अपराधियों पर लगाम लगाना काफी जरूरी हो गया है। लोग दहशत के साये में जी रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द मोबाइल चोर को पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : नवादा अग्निकांड : SP ने लिया बड़ा एक्शन, मुफस्सिल थाना के SHO को किया लाइन हाजिर

उमेश चौबे की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Anant Ambani Govardhan Parikrama: गोवर्धन परिक्रमा के बाद अनंत अंबानी का...

Anant Ambani Govardhan Parikrama: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने शुक्रवार रात श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ गिरिराज महाराज की...

Deoghar Foundation Day Celebration: देवघर में शिक्षकों की नियुक्ति से लेकर...

Deoghar Foundation Day Celebration: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के समापन पर देवघर के सूचना भवन सभागार में सम्मान एवं परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का...

Deoghar BJP Padyatra: ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ...

Deoghar BJP Padyatra: झारखंड के देवघर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा...