नवादा अग्निकांड : SP ने लिया बड़ा एक्शन, मुफस्सिल थाना के SHO को किया लाइन हाजिर

नवादा : बिहार के नवादा में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर महादलित टोला में आग क्यों लगाई गई इसका खुलासा हो गया है। बताया जा रहा है कि भू-माफियाओं ने जमीन पर कब्जा के लिए बस्ती में आग लगा दी। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 20 वर्षों से कृष्णा नगर बस्ती में महादलित परिवार के लोग रह रहे हैं। इस जमीन पर भू-माफियाओं की नजर थी और कब्जा करने के उद्देश्य से रात में दबंगों ने दो दर्जन से अधिक घरों में आग लगा दिया। इसके बाद अब इस मामले में नवादा एसपी अभिनव धीमान ने बड़ा एक्शन लिया है।

दरअसल, कृष्णा नगर महादलित टोला में बीते दिन हुए आगजनी व फायरिंग मामले में नवादा एसपी अभिनव धीमान ने बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में एसपी ने मुफ्फसिल थानाध्यक्ष नीलेश कुमार को लाइन हाजिर किया है। इसके साथ ही अब तक इस मामले में 28 नामजदों में से 15 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा तीन देशी कट्टा व खोखा के साथ ही साथ छह बाइक को बरामद किया गया है।

बताया जा रहा है कि घटना में पीड़ित पक्ष और आरोपित पक्ष दलित-महादलित वर्ग के ही बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि खूरी नदी के तट पर महादलित समाज से आने वाले मांझी और रविदास समाज के दर्जनों लोग अपना झोपड़ी बनाकर पिछले कई वर्षों से निवास कर रहे थे। इस भूमि पर प्राण बिगहा गांव के दलित समाज के ही नंदू पासवान अपना दावा करते आ रहे थे। वैसे कुछ लोगों का कहना है कि यह भूमि बिहार सरकार की है।व हीं कुछ लोगों का यह भी दावा है कि भूमि किसी मुस्लिम परिवार का है। कई बार भूमि का सौदा करने का प्रयास हुआ। लेकिन विवादित होने के कारण साफ-सुथरे लोग खरीदने को आगे नहीं आ रहे थे। उक्त भूमि अब काफी मंहगी हो गई है। इस बीच बुधवार की देर रात्रि में आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया।

यह भी देखें : 

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि नंदू पासवान और उसके सहयोगियों जिसमें अन्य वर्ग के लोग भी हैं ने आगजनी भी की और कई राउंड फायरिंग भी की है। कुछ लोगों के साथ मारपीट की बात सामने आ रही है। वैसे एसपी ने कहा है कि फायरिंग के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। अब पुलिस-प्रशासन इस मामले को काफी गंभीरता से ली है। वहीं जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा ने कहा कि कल 34 घरों को आग लगाया गया था, जिसमें सभी का एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। जिसमें 34 घरों में 34 लाख का चेक दिया गया है। वहीं फल, वस्त्र, बर्तन और सरकारी राशि से दिया गया है।

यह भी पढ़े : दबंगों की दंबगई, महादलित टोला में की फायरिंग, 80 घरों में लगा दी आग

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

पटना हाईकोर्ट में ATS की टीम ने किया दक्षता प्रदर्शन

पटना : राजधानी पटना हाई कोर्ट परिसर में आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) द्वारा विशेष दक्षता प्रदर्शन का आयोजन किया गया। एटीएस की पूरी टीम...

मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना से 2,869 किमी सड़कों को मिली...

पटना : राज्य के सभी 38 जिलों में ग्रामीण सड़क नेटवर्क को सुदृढ़, सुरक्षित और दीर्घकालिक बनाने के उद्देश्य से ग्रामीण कार्य विभाग के...

जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए पटना जू अलर्ट

पटना : बढ़ती गर्मी को देखते हुए संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू में जानवरों को राहत देने के लिए विशेष इंतजाम किए...

गन्ना यंत्रीकरण और कस्टम हायरिंग सेंटर के क्रियान्वयन को बैठक

पटना : बिहार में गन्ना यंत्रीकरण को गति देने के उद्देश्य से अपर मुख्य सचिव के सेंथिल कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के...

विश्वास मत हासिल करने के बाद नीतीश कुमार से मिले CM...

पटना : जनता दल यूनाईटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी 25 अप्रैल को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img