Garhwa : जमीन पर सो रहे एक ही परिवार के 4 बच्चों को जहरीले सांप ने डसा, 3 की मौत, एक गंभीर…

Garhwa : Garhwa से एक दिल दहला देनेवाली खबर सामने आ रही है जहां सांप डंसने के कारण एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। एक ही परिवार के तीन बच्चों के मौत के बाद परिजन अंधविश्वास का सहारा ले रहे हैं और शव को लेकर तांत्रिक के पास गए हैं। यह घटना गढ़वा जिला के चिनिया थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : डीजीपी की अनोखी पहल, अब नहीं लगाना पड़ेगा थाने का चक्कर, जाने कैसे… 

Garhwa : जमीन पर सोए हुए थे सभी बच्चे

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सभी बच्चे आदिम जनजाति के हैं। चिनिया के इलाके में एक ही परिवार के चार बच्चे जमीन पर सोए हुए थे इसी दौरान सांप ने सो रहे बच्चों को डस लिया। खबर की सूचना मिलते ही परिजनों ने बच्चों को अस्पताल ले जाने के बजाय तांत्रिक के पास ले गए जहां तीन बच्चो की मौत हो गई। एक बच्चा अभी भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।

वकहगूब min 22Scope News
Sadar Hospital Garhwa

पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है

मामले की सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे चिनिया थाना प्रभारी नीरज कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। मृत बच्चों के परिजन अस्पताल जाने की बात कहकर कहीं निकल पड़े हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।दरअसल जिस इलाके में यह घटना हुई है, वह सुदूरवर्ती इलाका है और मोबाइल की कनेक्टिविटी नहीं है।

ये भी पढ़ें- Breaking : पूर्व सीएम चंपाई सोरेन की जेड प्लस सिक्योरिटी रहेगी बरकरार, अफवाह झूठी… 

मामले की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस एवं ग्रामीण तीनों मृतक बच्चे के नाम एवं प्रत्येक को सत्यापित कर रहे हैं। बता दें कि पलामू एवं गढ़वा के इलाके में प्रतिवर्ष सांप के काटने से कई लोगों की मौत होती है। इस दौरान कई लोग अस्पताल में भर्ती नहीं कराकर झाड़ फूंक का सहारा लेते हैं।

गढ़वा से आकाश की रिपोर्ट—-

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...