Garhwa Accident : एक के बाद एक टकराई 5 गाड़ियां, विधायक अनंत प्रताप देव के काफिले…

Garhwa Accident : गढ़वा में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब भवनाथपुर के वन डीपू के समीप आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल हुआ यूं कि विधायक अनंत प्रताप देव के साथ चल रहे गाड़ियों के काफिले में पांच गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

ये भी पढ़ें-Giridih Crime : ड्रोन से जंगल में उत्पाद विभाग की छापेमारी, भारी मात्रा में शराब बरामद 

इस दुर्घटना में लोग बाल-बाल बच गए, लेकिन तीन गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसा तब हुआ जब विधायक का डेढ़ दर्जन एक साथ चल रहे गाड़ियों का काफिला तेज गति से केतार जाने के लिए गुजर रहा था, और एक गाड़ी का अचानक संतुलन बिगड़ गया, जिससे पीछे आ रही अन्य गाड़ियां भी आपस में टकरा गईं।

ू4ू min 22Scope News

Garhwa Accident : अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ियां काफी तेज गति में और सभी गाड़ियां बहुत करीब में थी। इसी दौरान आगे चल रहे एक वाहन के द्वारा अचानक ब्रेक लगाने की वजह से यह दुर्घटना हुई। गनीमत यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि इस घटना में गाड़ियों को बड़ा नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें- Breaking : CM हेमंत सोरेन ने विभिन्न विभागों के उच्च पदाधिकारियों के साथ की हाई लेवल मीटिंग… 

घटना के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। विधायक अनंत प्रताप देव और उनके काफिले के अन्य सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के कारण सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य कर दी गई।

गढ़वा से आकाश कुमार की रिपोर्ट—

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation: बिहार के पैरा तैराक पर जापान...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation, पटना: बिहार के मधुबनी निवासी पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा...

Patna City Dussehra Violence: पटना सिटी में दशहरे के दौरान दो...

Patna City Dussehra Violence: आलमगंज थाना क्षेत्र के ओल्ड सिटी कोर्ट के पास दशहरे के अवसर पर मारपीट की घटना सामने आई। उपलब्ध वीडियो...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...