Jharkhand Election Result: भवनाथपुर से अनंद प्रताप देव ने जीता चुनाव, भानु प्रताप साही हारे

Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। वहीं भवनाथपुर विधानसभा सीट से जेएमएम उम्मीदवार अनंद प्रताप देव ने बीजेपी उम्मीदवार भानु प्रताप साही को 21462 वोटों से हरा दिया है। अनंद प्रताप देव को 146265 वोट मिले, जबकि भानु प्रताप साही को 124803 वोट मिले।

Jharkhand Election Result: भवनाथपुर विधानसभा सीट

भवनाथपुर विधानसभा सीट पर पहले चरण में मतदान हुआ था। इस बार इस सीट पर इंडिया ब्लॉक की ओर से जेएमएम उम्मीदवार अनंद प्रताप देव और एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार भानु प्रताप साही के बीच मुख्य मुकाबला हुआ है। 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी से भानु प्रताप साही ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बसपा के सोगरा बीबी को हराया था।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Deendayal Upadhyaya Jayanti Patna: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पटना...

Deendayal Upadhyaya Jayanti Patna: प्रसिद्ध विचारक एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पटना में राजकीय समारोह...

जमशेदपुर की सड़कों पर मौत का सफर: 4 साल में 849...

विशेष रिपोर्ट | पूर्वी सिंहभूम सड़क सुरक्षाचार साल में करीब 850 जिंदगियां। 2026 के सिर्फ पांच महीनों में 88 और। मरीन ड्राइव हादसे के...

Jamui Case CM Photo Controversy: जमुई पीड़िता के परिवार संग CM...

Jamui Case CM Photo Controversy, पटना: जमुई की नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तस्वीर सामने आने के बाद...