Garhwa: निर्माणाधीन ईंट भट्ठा गिरने से एक मजदूर की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

Garhwa: जिले के मेराल थाना क्षेत्र के कमरमा गांव में एक दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन ईंट भट्ठा के ढहने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ, जब मजदूर करीब 60 फीट ऊंचाई पर प्लास्टर का कार्य कर रहे थे और ऊपर का हिस्सा अचानक धंस गया।

Garhwa: मृतक की पहचान और घायलों की स्थिति

हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर की पहचान पप्पू सिंह (35 वर्ष), पिता रामकुमार सिंह, निवासी मौ पुर बाबई गांव, सम्भल (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वहीं घायल मजदूरों में मनवीर सिंह (22 वर्ष)- पिता चंद्रसेन सिंह, चमन (22 वर्ष)- पिता मोहम्मद शमशाद, संग्राम सिंह (35 वर्ष)- पिता जालीम सिंह और पुष्पेंद्र कुमार (32 वर्ष)- पिता रामचरण शामिल हैं। सभी घायल मजदूरों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Garhwa: कैसे हुआ हादसा?

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह ईंट भट्ठा गुड्डू सिंह के स्वामित्व में बनाया जा रहा था। पिछले एक महीने से निर्माण कार्य जारी था और भट्ठे की ऊंचाई लगभग 100 फीट तक पहुंच चुकी थी। मंगलवार को जब मजदूर ऊपरी हिस्से पर प्लास्टर कर रहे थे, तभी वह हिस्सा कमजोर होकर अचानक ढह गया, जिससे पांचों मजदूर मलबे में दब गए।

Garhwa: स्थानीय लोगों की तत्परता

मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने तत्परता दिखाते हुए मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

घायलों के अनुसार, वे सभी उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले के रहने वाले हैं और अपने गांव के ही एक व्यक्ति कासिम के कहने पर यहां मजदूरी करने आए थे। वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद कमरमा गांव और मृतक के मूल गांव में गहरा मातम छा गया है। लोग शोक में हैं और मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Karbigahiya Mithapur Flyover: रेल यात्रियों का सफर होगा आसान, CM सम्राट...

Karbigahiya Mithapur Flyover, पटना: राजधानी पटना में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री...

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan: रक्षा बंधन पर बहनों के बीच...

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan, पटना: रक्षा बंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आई बहनों...

ESL Steel Project Jeevika: 25 महिला लाभार्थियों के साथ ESL Steel...

ESL Steel Project Jeevika: रक्षाबंधन के अवसर पर ESL Steel Limited ने प्रोजेक्ट जीविका के तहत गिधटांड़ (हुटुपाथर) स्थित जूट मॉडल सेंटर में विशेष...