Garhwa Police ने लौटाई एक मां की खुशी, खोए हुए नवजात को सकुशल किया बरामद!

Garhwa: Garhwa जिले के रंका से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जन्म के बाद नवजात बच्चे को दूसरे को दे दिए जाने का मामला उजागर हुआ है। मामला सामने आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नवजात बच्चे को बरामद कर उसकी मां को सौंप दिया है।

रंका डीएसपी रोहित रंजन सिंह ने दी जानकारी

रंका( Garhwa )डीएसपी रोहित रंजन सिंह ने बताया कि रंका थाना क्षेत्र के भलुआनी गांव की रहने वाली बसंती देवी ने थाना में आवेदन देकर अपने नवजात बच्चे को वापस दिलाने की गुहार लगाई थी। महिला ने बताया कि 27 अक्टूबर 2025 को वह अपनी मामी मंदोदरी देवी के साथ प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी। प्रसव के बाद मामी ने अस्पताल में ही अपनी बेटी को नवजात सौंप दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शाहपुर, चैनपुर स्थित रिश्तेदार के घर पर छापेमारी कर बच्चे को सकुशल बरामद किया और उसे उसकी मां बसंती देवी को सौंप दिया.

Read More: बाढ़ पुलिस ने कुख्यात डकैत को तमिलनाडु से किया गिरफ्तार…

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है

आपको बता दे कि थानांतर्गत भलुआनी गांव निवासी झरी राम की पत्नी रीता देवी ने थाना में आवेदन देकर बच्चा बेचने का आरोप लगाया है। उसने आवेदन में कहा है कि 27 अक्टूबर 2025 को देवेंद्र राम पत्नी गोतनी बसंती देवी को प्रसव के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उसने बेटे को जन्म दिया था। उसके कुछ देर बाद बच्चे को मृत बता शव भी नहीं दिया गया। उसके बाद परिवार के सभी सदस्य उदास मन से वापस घर चले गए। उसने आरोप लगाया कि उन्होंने बार बार हॉस्पीटल में तैनात नर्स किरण यादव से मृत बच्चा का शव मांग रहे थे ताकि हिंदू रीति रिवाज से क्रियाकर्म कर सकें।

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...