Advertisment

Gaya Police ने लूटपाट के तीन आरोपी को किया गिरफ्तार

गया: गया पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन अपराधी को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पुलिस ने लूटी गई राशि भी बरामद किया है। जानकारी देते हुए सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि गया जिले के मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सहादेव खाप के समीप दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने एक युवक से 10 हजार रूपये और सोने का लॉकेट लूट लिया था।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए घटना में शामिल चार अपराधियों में से तीन अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चौथा अपराधी फरार है। उसकी गिरफ्तारी की लिए छापेमारी की जा रही है। सभी अपराधी डोभी थाना क्षेत्र के रहने वाला रवि कुमार, राकेश कुमार और बबलू कुमार हैं। अपराधियों के पास से पुलिस ने दो मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल और नगद 10 हजार रूपये बरामद किया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    ATM Card बदल कर खाते से रूपये की निकासी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Gaya Police Gaya Police

Gaya Police

Reliance Digital D.I.S.C.O. Sale 2026: ₹50 हजार की खरीद पर Dyson...

Reliance Digital D.I.S.C.O. Sale 2026, मुंबई: रिलायंस डिजिटल ने उन ग्राहकों के लिए D.I.S.C.O. (डिजिटल इंडिया सेल क्रेज़ी ऑफर्स) सेल शुरू की है जो...

Jamshedpur Water Rescue Training: जल हादसे में शुरुआती मिनट क्यों होते...

Jamshedpur Water Rescue Training, जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस के तत्वावधान में गुरुवार को डिमना लेक में इमरजेंसी रेस्क्यू मेथड ऑफ वाटर का विशेष...

Betla National Park: बेतला में बदलेगा जंगल सफारी का अनुभव, स्थानीय...

Betla National Park (लातेहार): पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) के बेतला नेशनल पार्क में आने वाले पर्यटकों को अब जंगल सफारी का और बेहतर अनुभव...