Advertisment

Gaya Police ने करीब दो हजार लीटर शराब के साथ दो तस्कर को दबोचा

गया: गया में अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस का अभियान जारी है। एसएसपी के निर्देश पर चलाए गए विशेष सर्च ऑपरेशन में बाराचट्टी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब 2 हजार लीटर शराब बरामद की है। साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। शराब की बरामदगी एक कंटेनर से की गई है। इस बात की पुष्टि प्रशिक्षु आईपीएस शेरघाटी डीएसपी 2 ने की है।

 प्रशिक्षु आईपीएस ने बताया कि बाराचट्टी थाना प्रभारी को सूचना मिली कि एक कंटेनर में भारी मात्रा में अवैध शराब झारखंड से लाकर बाराचट्टी थाना क्षेत्र में उतारे जाने की योजना है। सूचना पर पुलिस टीम ने भलुआचट्टी गांव के पास घेराबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान एक कंटेनर पुलिस को देखकर भागने लगा। सशस्त्र बल के सहयोग से पुलिस ने कंटेनर को पकड़ लिया। तलाशी में कंटेनर के तहखाने से 1953.51 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। शराब अलग-अलग पैकेजिंग में छिपाई गई थी।

 पकड़े गए दो आरोपियों की पहचान राजस्थान के बाड़मेर जिले के रहने वाले पप्पू चौधरी और मोहन लाल के रूप में हुई। दोनों के पास से तीन मोबाइल फोन और ₹3000 नकद भी बरामद किए गए। पुलिस ने इस मामले में बाराचट्टी थाना कांड संख्या-18/25 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क की जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस को इस मामले में अब तक कुछ भी हासिल नहीं हो सका है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    BPSC के विरोध में जन सुराज कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, कहा…

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Gaya Police Gaya Police Gaya Police

Gaya Police

Deoghar Delhi Flight: अब हर दिन मिलेगी देवघर-बेंगलुरु फ्लाइट, दिल्ली की...

Deoghar Delhi Flight: श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले तीर्थयात्रियों और हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। देवघर-दिल्ली नाइट फ्लाइट सर्विस...

JPSC Protest Ranchi: JPSC-JSSC परीक्षाओं पर उठे सवाल, देवेंद्रनाथ महतो ने...

JPSC Protest Ranchi: झारखंड में JPSC और JSSC की अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर चल रहा आंदोलन तेज़ हो रहा है। इसी...

NIT Student Drowned Jamshedpur: दोस्तों संग नहाने गया NIT छात्र लापता,...

NIT Student Drowned Jamshedpur: सरायकेला-खरसावां जिले के RIT पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद असांगी चेक डैम में रविवार दोपहर नहाते समय NIT के एक...