सीएम हेमंत सोरेन से मिले जर्मनी के राजदूत, मुख्यमंत्री को जर्मनी आने का दिया न्योता

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन एवं इकोनॉमी काउंसलर ने भेंट की। इस अवसर पर उनके बीच विभिन्न क्षेत्रों में विकास से संबंधित विभिन्न विषयों एवं पहलुओं को लेकर चर्चा हुई।

जर्मनी सहयोग बढ़ाने को इच्छुक

जर्मन राजदूत ने कहा कि विशेषकर कोयला खनन और उत्पादन को लेकर जर्मनी और झारखंड में काफी समानताएं हैं। ऐसे में कोल आधारित उद्योगों के विकास को लेकर झारखंड के साथ जर्मनी सहयोग बढ़ाने को लेकर इच्छुक है। मुख्यमंत्री ने झारखंड में औद्योगिक निवेश की संभावनाओं से जर्मनी के राजदूत को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इस दिशा में राज्य सरकार देश-विदेश के औद्योगिक समूहों के साथ लगातार संपर्क स्थापित कर रही है और इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं।

सीएम हेमंत सोरेन को जर्मनी आने का न्योता

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जर्मन राजदूत से कहा कि भारत में निवेश करने वाले जर्मन निवेशकों को सरकार पूरा सहयोग करेगी। जर्मन राजदूत ने मुख्यमंत्री सोरेन को जर्मनी आने का न्योता दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी मौजूद थे।

Gumla Polytechnic Engineers Day: Engineers Day पर गुमला पॉलिटेक्निक के छात्रों...

Gumla Polytechnic Engineers Day, गुमला: गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मंगलवार को इंजीनियर्स डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में...

Bunti Khan Viral Statement: वासेपुर में परेड के बाद सामने आया...

Bunti Khan Viral Statement, धनबाद: वासेपुर के फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद उसका एक कथित बयान सोशल...

JPSC-JSSC Exam Scam: 2500+ अभ्यर्थियों के भविष्य पर हाईकोर्ट सख्त, CID...

JPSC-JSSC Exam Scam, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) से जुड़ी परीक्षा धांधली और भर्ती प्रक्रिया के मामले...