Giridih: बाबूलाल मरांडी ने सड़क निर्माण की रखी आधारशिला, कहा- आवागमन में होगी सहूलियत

Giridih: धनवार विधायक सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढीकरण योजना के तहत धनवार प्रखंड क्षेत्र में कई पथ निर्माण का शिलान्यास किया। उन्होंने हलवाईया रोड से सलैया तक, खोरीमहुआ रोड से झलकडीहा तक, विशुनपुर रोड से जमरेडीह तक, खिजरसोता से दरियाडीह तक, झरहा से सियारी तक, कटारियाटांड इटासानी रोड से कटारियाटांड तक, करमाटांड खोरीमहुआ सरिया रोड से सखईटांड तक सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।

Giridih: बाबूलाल मरांडी ने सड़क निर्माण की रखी आधारशिला

मौके पर बाबूलाल मरांडी ने संवेदक को समय पर और गुणवत्तापूर्ण पथ निर्माण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यातायात की सुविधा से ही ग्रामीण क्षेत्रों में विकास संभव है, इसलिए सड़कों का निर्माण होना जरूरी है। इधर, भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी विकेन्द्र साहू ने कोलकाता से पटना के बीच न्यू गिरिडीह, धनवार और कोडरमा होकर ट्रेन परिचालन की मांग की।

सागर गुप्ता की रिपोर्ट

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार के 48 विभागों के कामकाज की होगी...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागीय कामकाज और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की निगरानी को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Bihar Women Athletes: तीरंदाजी में अंजलि कुमारी, फुटबॉल में श्यामा रानी;...

Bihar Women Athletes: बिहार की बेटियां खेल के मैदान में मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बना रही हैं। तीरंदाजी में...