Giridih : पारिवारिक विवाद में खूनी खेल, पिता की मौत बेटा गंभीर…

Giridih : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदडीहा गांव में शुक्रवार की सुबह पारिवारिक विवाद के कारण दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें एक पक्ष के बडडीहा के रहने वाले अशोक राम की हत्या कर दी गई, जबकि उनका पुत्र अमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल अमोद कुमार को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Crime : सब्जी लेकर आ रही महिला से सोने के चेन की छिनतई, बाइक सवार अपराधियों ने… 

Giridih : रिश्तेदारों ने ही लाठी डंडे से किया हमला

बताया जाता है कि अशोक राम ने हाल ही में बदडीहा में एक नया मकान बनवाया था, जिसकी कल ही छत ढलाई हुई थी। आज सुबह जब वह ढलाई में पानी डालने के लिए पहुंचे, तभी उनके रिश्तेदार कैलाश राम और उनके परिवार के सदस्यों ने उन पर अचानक हमला कर दिया।

Giridih : बेटे की मौत, बेटा गंभीर
Giridih : बेटे की मौत, बेटा गंभीर

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : पी के इंटरनेशनल रिसॉर्ट के संचालक को राजस्थान पुलिस ने किया गिरफ्तार, इस मामले में… 

तीन लोगों पुलिस ने किया गिरफ्तार

लाठी-डंडो और खटिया के पउआ से बर्बरपूर्वक मारपीट की गई। घटना में अशोक राम की मौके पर ही मौत हो गई। जब उनका पुत्र अमोद कुमार उन्हें बचाने पहुंचा तो हमलावरों ने उस पर भी हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये भी पढ़ें- Dhanbad में दिखा टार्जन दी वंडर बस! बिना ड्राइवर के ही दौड़ी बस, बाइक को रौंदते हुए… 

इधर घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस से बुरी तरह से घायल अमोद कुमार को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने मृत अशोक राम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मामले में पुलिस ने दो-तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें- Khunti : मौत का रिमिक्स फॉल! नहाने के दौरान एक छात्र की मौत, अब तक नहीं मिला शव… 

नमन नवनीत की रिपोर्ट–

Jamshedpur BJP Meeting: भाजपा नेताओं पर केस दर्ज होने के बाद...

Jamshedpur BJP Meeting: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जमशेदपुर मेट्रोपॉलिटन यूनिट ने शहर के लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति और BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं के...

Dhanbad BJP Rally: भारी बारिश के बीच सिंदरी में जुटी भीड़,...

Dhanbad BJP Rally: सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सिंदरी में HURL फैक्ट्री के मुख्य गेट पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती...

Hazaribagh News: क्या टल सकता था यह हादसा? चौपारण में करंट...

Hazaribagh News: ज़िले के चौपारण ब्लॉक के ब्रह्मोरिया गाँव में सोमवार को बिजली का करंट लगने से एक दुखद घटना हुई। घर के पास एक...