Giridih Cyber Fraud: डीटीओ और Bus Company से 40 मिनट में 2.78 Lakh की ठगी, खुद को CISF Commandant बताकर उड़ाए पैसे

गिरिडीह में साइबर ठगों ने डीटीओ और बस कंपनी को झांसे में लेकर खुद को CISF कमांडेंट बताकर 40 मिनट में 2.78 लाख रुपए की ठगी कर ली।


Giridih Cyber Fraud:  गिरिडीह : गिरिडीह में साइबर अपराधियों ने बड़ी चालाकी से जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) संतोष कुमार और स्थानीय बाबा सम्राट बस कंपनी को ठगी का शिकार बना लिया। महज 40 मिनट में दो बैंक खातों से 2.78 लाख रुपये उड़ा लिए गए।

जानकारी के अनुसार, ठग ने खुद को CISF Commandant जोरा सिंह बताकर डीटीओ से संपर्क किया। उसने मोबाइल नंबर 9518664171 से सुबह करीब 7:30 बजे फोन कर पचंबा मध्य विद्यालय से बच्चों को रांची ले जाने के लिए तत्काल बस की मांग की। कहा कि तीन घंटे का कार्यक्रम है और रात में वापसी होगी।

डीटीओ ने उसे असली कमांडेंट समझते हुए बाबा सम्राट बस कंपनी के मालिक राजू खान को फोन किया और कथित अधिकारी का नंबर देते हुए बस उपलब्ध कराने को कहा। इसके बाद ठग ने अपनी योजना को अंजाम दिया।


Key Highlights

  • गिरिडीह में साइबर ठगों ने डीटीओ संतोष कुमार को झांसे में लिया

  • बाबा सम्राट बस कंपनी के दो खातों से 2.78 लाख रुपए उड़ा लिए

  • ठग ने खुद को CISF Commandant “जोरा सिंह” बताया

  • महज 40 मिनट में 11 बार ट्रांजेक्शन कर रकम निकाली गई

  • डीटीओ और बस कंपनी ने साइबर थाने में की शिकायत


Giridih Cyber Fraud:

डीटीओ संतोष कुमार ने बताया कि कार्यालय के सहायक अनुप कुमार को फोन आया था और उन्होंने ही बस मालिक से संपर्क कराया था। बाद में जब पैसे गायब हुए तो पूरे विभाग में हड़कंप मच गया।

Giridih Cyber Fraud:

बस कंपनी मालिक राजू खान ने बताया कि ठग ने स्कैनर के बहाने कर्मचारियों से ₹1 भेजने को कहा और उसी दौरान कई ट्रांजेक्शन के जरिए 2.78 लाख रुपये निकाल लिए। जब तक कर्मचारियों को कुछ समझ आता, ठग मोबाइल बंद कर चुका था।

Giridih Cyber Fraud:

घटना की जानकारी मिलते ही कंपनी ने 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर साइबर थाने को सूचना दी। फिलहाल साइबर थाना पुलिस जांच में जुटी है।

Saffrn

Trending News

झामुमो प्रतिनिधि मंडल ने दर्जा प्राप्त मंत्री Fagu Besra के नेतृत्व...

Jharkhand: झामुमो प्रतिनिधि मंडल ने आज दर्जा प्राप्त मंत्री Fagu Besra के नेतृत्व में विष्णुगढ़ में 12 साल के मासूम के साथ हुए दरिंदगी...

मिड-डे-मील भोजन खाने के बाद 15 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, सदर...

भागलपुर : भागलपुर जिले के शाहजंगी गंगोटा मैदान स्थित प्राथमिक विद्यालय से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां मिड-डे-मील खाने के...

रामगढ़ के सिरका क्षेत्र में खनन विवाद गहराया, विधायक Mamta Devi...

Ramgarh: रामगढ़ जिले के कोलयरी सिरका चाणक में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कृष्णा इंफ्रास्ट्रक्चर आउटसोर्सिंग कंपनी का मशीन चाणक गांव...

2024 बैच के IAS अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया का प्रशिक्षण

पटना : बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल के पर्यवेक्षण में निर्वाचन विभाग पटना में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) 2024 बैच के...

चाय बागान से चुनावी हुंकार: JMM प्रत्याशी के समर्थन में उतरीं...

ASSAM: आगामी 9 अप्रैल को देश के कई राज्यों में विधानसभा का चुनाव होने वाले हैं उनमें से एक राज्य असम भी है जहां...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img