गिरिडीह: पूर्व उप मुखिया को नक्सलियों ने गोलियों से किया छलनी

गिरिडीह : पूर्व उप मुखिया को नक्सलियों ने गोलियों से किया छलनी– गिरिडीह के

डुमरी थाना क्षेत्र के जरीडीह-तेलियाबहियार में नक्सलियों ने बीते देर रात

एक पूर्व उप मुखिया की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी है.

गोली मारने के बाद उस पर रॉड से वार भी किया गया.

बताया जाता है कि डुमरी थाना क्षेत्र के तेलियाबहियार निवासी व पूर्व उप मुखिया सद्दाम अंसारी उर्फ गुड्डू डुमरी से अपने घर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान अचानक चार की संख्या में पहुंचे नक्सलियों ने गुड्डू पर फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी. वहीं पुलिस की टीम नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चला रही है.

मामले की छानबीन शुरू

बताया गया कि नक्सलियों ने गुडुड पर नौ गोलियां चलायी हैं. जिसमें सात गोली गुडूड को लगी है और दो राउंड जिंदा गोली बरामद की गयी है. सभी के पास हथियार था और सभी नारे लगा रहे थे. हत्या करने के कारणों की स्पष्ट जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है, लेकिन मामला पंचायत चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद डुमरी ओर पीरटांड़ थाना की पुलिस बुधवार की सुबह मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. इधर इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. लोग डरे-सहमे हुए हैं. वहीं पुलिस की टीम नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चला रही है.

रिपोर्ट: चांद

नारायणपुर जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच एक बार फिर से मुठभेड़

PSC PT Result 2025: रिजल्ट पर उठे सवाल, 832 अभ्यर्थियों के...

जेपीएससी सिविल सेवा पीटी रिजल्ट 2025 को लेकर अभ्यर्थियों ने 832 रोल नंबर के गैप पर सवाल उठाए हैं। वहीं आयोग ने सिविल सेवा...

Jharkhand Politics: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई Y Category Security,...

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपनी वाई श्रेणी की सुरक्षा लौटा दी है। उन्होंने कहा कि गरिमा से बड़ा कोई प्रोटोकॉल नहीं...

Ranchi Crime: बच्चों के विवाद में महिला पर हमला, हिंदपीढ़ी में...

रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद के बाद महिला पर ईंट-पत्थर और चाकू से हमला करने का आरोप लगा है। हमले...