Giridih : अवैध माइका लदा पिकअप धराया, चालक फरार…

Giridih : खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र के तिसरी वन विभाग की टीम ने रविवार को अवैध माइका लोड एक पिकअप वाहन को पकड़ा है। वन विभाग ने अहले सुबह तिसरी के सिंघो में यह कार्रवाई की है। हालांकि चालक और माइका तस्कर भागने में सफल रहे। लेकिन वाहन को वनकर्मियों ने पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें- Ranchi : कल्पना सोरेन ने शहादत दिवस पर बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित किया… 

ब्रेक डाउन होने पर वाहन छोड़कर भागा चालक

मामले में वनपाल अमर विश्वकर्मा ने बताया कि पंचरुखी जंगल से अवैध माइका लोडकरके कोडरमा की ओर ले जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर तिसरी और गावां वन विभाग की टीम ने कोडरमा की ओर जाने वाले सारे रास्ते को सील कर दिया।

छोटानागपुर 22Scope News

ये भी पढ़ें- Ranchi : राज्य के स्कूलों की टाइमिंग में फिर हुआ बदलाव, अब इतने बजे तक चलेंगी कक्षाएं… 

हालांकि इस बीच तस्करों को इसकी भनक लग गई। जिसके बाद चालक ने वाहन को सिंघो के पेशम नदी को पार कर भागने का प्रयास किया, इस दौरान वाहन का ब्रेक डाउन हो गया। वनकर्मियों को आता देख चालक व अन्य वाहन छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद उसे जब्त कर कार्यालय लाया गया है। आगे उन्होंने कहा कि मामले में माइका तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Illegal coal seized in Khalari: खलारी के बिलारी रोड में झाड़ियों...

Illegal coal seized in Khalari: पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में अवैध कोयला खनन, चोरी, भंडारण और परिवहन के खिलाफ सीआईएसएफ का अभियान जारी है। इसी...

JPSC Exam Scam: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते समेत 5 आरोपियों की...

JPSC Exam Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित धांधली के मामले में मंगलवार को पांच आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर...

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...