Giridih में अवैध माइका लोड पिकअप वाहन धराया, चालक फरार…

Giridih : गिरिडीह के खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र के तिसरी वन विभाग की टीम ने पटना-डोरंडा पथ पर घंघरीकुरा के पास अवैध माइका लोड एक पिकअप वाहन को पकड़ा है। बताया जाता है कि वनकर्मियों को ग्रामीणों की ओर से गुप्त सूचना मिली थी कि तिसरी के पंचरुखी जंगल से अवैध माइका लोडकर डोरंडा रोड से डोमचांच कोडरमा की ओर जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Dhurwa Half Murder में साजिशकर्ता और शूटर सहित तीन गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में… 

Giridih – अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया ड्राइवर

सूचना की सत्यापन के बाद रेंजर के नेतृत्व में एक टीम गठन कर घंघरीकुरा के पास वनरक्षियों ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया। हालांकि इस दौरान वाहन चालक अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। बाद में जब्त माइका को वनकर्मियों ने गावां वन प्रक्षेत्र कार्यालय ले आये, जहां वाहन मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : खाने के बाद नहीं दिया पैसा, चापड़ से काटकर कर दी हत्या, फिर… 

मिली जानकारी के मुताबिक माइका तिसरी के बेलवाना का एक व्यक्ति का बताया जा रहा है। जब्त माइका का अनुमानित कीमत 50 हजार से 1 लाख के बीच बताया जा रहा है। मौके पर अभियान में वन परिसर पदाधिकारी अमर कुमार विश्वकर्मा, वन उप परिसर पदाधिकारी अशोक कुमार, दिनेश दास, मुकेश दास, गौतम दास, जिलाजित कुमार, हीरालाल पंडित, सुनील हेम्ब्रम, बमशंकर वर्मा आदि शामिल थे।

सागर गुप्ता की रिपोर्ट…

Bihar Development Plans: बिहार में विकास योजनाओं की समीक्षा, किसान रजिस्ट्री...

Bihar Development Plans: बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने मंगलवार को विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक...

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...