Giridih Incident : बड़ा हादसा: मरम्मत के दौरान दीवार गिरने से दबकर बच्चे की दर्दनाक मौत, पिता गंभीर…

Giridih Incident : गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत माथाडीह कुल्हरिया में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। घर की मरम्मत के दौरान दीवार गिरने से एक 4 वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें- Ranchi : बोलेरो और ट्रक की भयंकर टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत, आधा दर्जन घायल… 

Giridih Incident : पिता गंभीर रुप से घायल

Giridih Incident : परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Giridih Incident : परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

जानकारी के अनुसार, जगदीश कौल के खपरैलनुमा पुराने मकान में मरम्मत का कार्य चल रहा था। उसी दौरान वह अपने दोनों बेटों के साथ घर के पास से गुजर रहे थे। तभी अचानक दीवार भरभरा कर गिर गई। इस हादसे में बड़ा बेटा किसी तरह बाल-बाल बच गया, लेकिन छोटा बेटा दीवार के मलबे में पूरी तरह दब गया। जगदीश कौल के पैर पर भी मलबा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

Dhanbad : झरिया में बमबाजी से घर में लगी भीषण आग, दहशत का माहौल… 

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य और मोहल्लेवासी मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। दोनों को आनन-फानन में गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 4 वर्षीय बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पिता जगदीश कौल के पैर में गंभीर चोट आई है और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Bokaro : लिफ्ट देने के नाम पर ठगी करने वाले चार ठग गिरफ्तार, सनसनीखेज खुलासा… 

बच्चे की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मकान जर्जर हालत में था, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण मरम्मत में देरी हो रही थी।

नमन नवनीत की रिपोर्ट–


ये भी जरुर पढ़ें-

Dhanbad : दामोदर नदी में नहाने गए पांच छात्रों में दो की मौत, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी… 

Ranchi Crime : तैमारा घाटी में पुलिस ने पकड़ी गौ-तस्करी, वाहन सहित चालक गिरफ्तार… 

Giridih : डैम में अज्ञात युवती का तैरता हुआ शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी… 

Bokaro : लिफ्ट देने के नाम पर ठगी करने वाले चार ठग गिरफ्तार, सनसनीखेज खुलासा… 

Gumla Murder : डोभा के पास खून से लतपथ मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस… 

Koderma : मच गई सनसनी: कब्र खोदकर निकाला गया बच्चे का शव, अब जांच में जुटी पुलिस… 

Jamtara Crime : मचा हड़कंप: अवैध बालू का काला कारोबार पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर सहित… 

Ranchi : मांडर की बेटी रेखा तिर्की बनी मिसाल, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दिया एक लाख का चेक… 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img