Giridih: मां ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों मासूम की मौत

Giridih: जिले के देवरी थाना क्षेत्र के खसलोडीह गांव में पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला ने तीन बच्चों को लेकर कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना में तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई है। मृतकों में 6 वर्षीय अविनाश कुमार, 3 वर्षीय रानी कुमारी और 2 वर्षीय फूल कुमारी शामिल है। बच्चों को लेकर कूदने वाली महिला आरती देवी को बेहोशी हालत में गिरिडीह अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Giridih: मां ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग

वहीं इस घटना को लेकर पूरे गांव में मातम पसर गया है। मृतक बच्चे की दादी ने बताया कि मेरा बेटा सोनू कुमार शादी को लेकर घर गया था। जब उसकी पत्नी की खोजबीन की गई तो ग्रामीणों ने बताया कि आपकी बहू गांव के एक कुआं की तरफ गई है। वहां पहुंचकर हल्ला किया तो इसे सुनते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि तब तक बहू ने तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने तीन मासूम बच्चे और महिला को कुएं से निकला, लेकिन तीनों मासूम बच्चे की मौत हो गई थी।

Giridih: घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इस बीच महिला की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया। इसके बाद घटना की जानकारी ग्रामीणों ने देवरी पुलिस को दी। देवरी इंस्पेक्टर पास्कल टोप्पो और प्रभारी थानेदार रिशु सिन्हा खसलोडीह पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटे। वहीं इस घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है।

पंचानंद राय की रिपोर्ट

Hemant Soren News: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा शुरू, पैतृक गांव...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा रांची से शुरू हो गई है। पार्थिव शरीर पैतृक गांव नेमरा ले जाया गया,...

Rupi Soren: रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, Governor संतोष गंगवार समेत...

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार समेत कई नेताओं ने मोरहाबादी आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।Rupi Soren रांची:...

Giridih Road Show: नवरात्रि के दूसरे दिन मनोज तिवारी और सौंदर्य...

 गिरिडीह में 12 अक्टूबर को मनोज तिवारी और सौंदर्य शर्मा रोड शो में शामिल होंगी। युवाओं, रोजगार और औद्योगिक विकास के मुद्दे के बीच...