Giridih : घटिया निर्माण की खुली पोल, लाखों की लागत से बनी दीवार पहली बारिश में गिरी…

Giridih : गिरिडीह के गावां प्रखंड में सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पूरी तरह से हावी है। मनरेगा से लेकर 15वें वित्त की योजनाओं में हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इसका एक ताजा उदाहरण पटना पंचायत से सामने आया है। यहां पटना पंचायत भवन का चहारदीवारी भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ गया है। यहां घटिया निर्माण के कारण पंचायत भवन की चाहरदीवार पहली बारिश भी नहीं झेल पाया और गिर गया।

Giridih : 6 माह पहले ही हुआ था निर्माण

यहां 6 माह पूर्व ही 15वें वित्त से 2 लाख 38 हजार की लागत से पंचायत भवन की चहारदीवारी का निर्माण कराया गया था। दो दिन पूर्व हुई बारिश में पंचायत भवन के पीछे स्थित उक्त चहारदीवारी का करीब 30 फीट का हिस्सा भरभरा कर गिर गया इससे घटिया निर्माण की पोल खुल गई है।

इस संबंध में पूछे जाने पर पटना मुखिया किरण देवी के पति ने कहा कि 15वें वित्त से बाउंड्रीवाल का निर्माण 6 माह पूर्व कराया गया था। इसे बनवाने के लिए पंचायत भवन के पीछे स्थित पहाड़ से करीब 20 फीट मिट्टी काटकर हटाया गया था उसमें भी काफी खर्च हुआ है। इसके बाद गुणवत्तापूर्ण काम कराया गया परंतु पहाड़ से जो पानी उतरा उसके दबाव के कारण बाउंडरी गिरा है उसे फिर से बनाया जाएगा।

पंचायत कर्मी को भेजकर कराई जाएगी जांच : बीडीओ

मामले में बीडीओ महेंद्र रविदास ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। लेकिन अब जानकारी मिली है तो संबंधित पंचायत के कर्मी को स्थल पर भेजकर निर्माण की जांच करवाई जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को किसी भी सूरत पर बख्शा नहीं जाएगा।

गिरिडीह से सागर गुप्ता की रिपोर्ट—-

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...