Giridih: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर प्रभात फेरी, प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

Giridih: देशभर में आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। गिरिडीह में भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पूरे उत्साह के साथ मनाई जा रही है। इसी कड़ी में आज सुबह शहरी क्षेत्र में स्थिति विभिन्न स्कूलों व सामाजिक संगठनों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी, जो शहरी क्षेत्र के विभिन्न मार्गो का भ्रमण करते हुए नेताजी चौक पहुंची।

Giridih: सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर मल्यार्पण

इस दौरान स्कूली बच्चों और सामाजिक संगठनों के लोगों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान स्कूली बच्चों और लोगों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बताए गए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया और उनके द्वारा देश की आजादी के लिए दिए गए योगदान के बारे में बताया। इस दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहे, तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा के नारे लगते रहे।

मौके पर पंकज कुमार ताह, नंतु दा, विश्वनाथ पाल, विश्वजीत घोष, देबू दा, वोधनाथ पाल, राजू दास, बाबू घोष, देब्रतो चटर्जी समेत कई स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

नमन नवनीत की रिपोर्ट

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...