रांची. गुरु गोबिंद सिंह की जयंती को लेकर प्रदेश की हेमंत सरकार ने राजकीय अवकाश की घोषणा की है। इसको लेकर सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत कल प्रदेश में राजकीय अवकाश रहेगा।
गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर अवकाश
यह अधिसूचना कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा जारी की गयी है। इसमें वर्णित किया गया है, अधिसूचना संख्या-52 दिनांक 04.01.2025 के द्वारा गुरु गोबिंद सिंह की जयंती के अवसर पर दिनांक-06.01.2025 (सोमवार) को कार्यपालक आदेश के तहत अवकाश घोषित किया गया है।
गुरु गोबिंद सिंह सिखों के दसवें गुरु थे। उन्होंने सिख धर्म को मजबूत किया था। नानकशाही कैलेंडर के मुताबिक, पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती मनाई जाती है। इस साल पौष माह में सप्तमी तिथि की शुरूआत 5 जनवरी की रात 8:15 बजे हो रही है और इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 6 जनवरी 6:23 बजे होगा। इसीलिए 6 जनवरी, सोमवार के दिन गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती मनाई जा रही है।
Highlights


















