Tuesday, July 1, 2025

Latest News

Related Posts

Minority की श्रेणी से मुसलमानों को बाहर कर देना चाहिए, गिरिराज सिंह ने…

नई दिल्ली: भाजपा के फायरब्रांड कहे जाने वाले नेता और केंद्र में मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने मुस्लिम से अल्पसंख्यक का दर्जा छीनने की मांग की है। इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने सेक्युलर सिविल कोड लाये जाने और पालन करने की भी बात कही। गिरिराज सिंह ने दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अब मुस्लिम की आबाद कम नहीं है।

उनकी आबादी करोड़ों में है फिर वे अल्पसंख्यक कैसे हो सकते हैं। अब मुसलमानों को अल्पसंख्यकों की श्रेणी से बाहर कर देना चाहिए, मुस्लमान अब भारत में अल्पसंख्यक नहीं हैं। जिसकी आबादी करोड़ों में हो वह अल्पसंख्यक कैसे हो सकता है। इस देश में अब शरिया कानून, हलाला और चार शादी वाला सिस्टम नहीं चलेगा। देश में अब सेक्युलर सिविल कोड आएगा और उसका हर किसी को पालन करना ही होगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-     Bihar में पढ़ाई जाती हैं पाकिस्तानी किताबें! यूनिसेफ की मदद से…

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Minority Minority Minority

Minority

Loading Live TV...

📍 लोकेशन और मौसम लोड हो रहा है...