Advertisment

उमर पर गिरिराज का हमला, कहा- हिंदुओं पर अत्याचार कर रही है JK सरकार

बेगूसराय : केंद्रीय मंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह ने जम्मू कश्मीर में हिंदुओं के घरों पर बुलडोजर से उजड़ने पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसके लिए जम्मू-कश्मीर सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू- कश्मीर की सरकार ने जिस तरह से हिंदुओं के घरों पर बुलडोजर चलाने का काम किया है यह सौहार्द को बिगाड़ने वाला है। वहां भले ही उमर अब्दुल्ला की सरकार हो पर कांग्रेस ही वहां लीड कर रही है। कांग्रेस को चाहिए कि वह तत्काल ही इस पर इस्तीफा दे दे नहीं तो इसकी जिम्मेदारी कांग्रेस को भुगतनी पड़ेगी।

उन्होंने फारूक अब्दुल्ला पर तंज करते हुए कहा कि वह हर वक्त आतंकवाद के समर्थक रहे हैं। हिंदू विरोधी रहे हैं। चुकी वहां कांग्रेस की सरकार है। इसलिए कांग्रेस को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए और देश के लोगों से माफी मांगनी पड़ेगी। वहीं इस दौरान उत्तर प्रदेश के संभल में मस्जिद सर्वे के दौरान टीम पर हमले के बारे में गिरिराज सिंह ने एक बार फिर बड़ा हमला करते हुए कहा है कि अब देश में यह जिहादी आंदोलन जिहादी वाले लोग ही सरिया कानून स्थापित करना चाहते हैं। भारत के लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। भारत में सरिया कानून स्थापित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कानून के तहत सर्वे की टीम गई थी। अगर कानून पर हमला तो यह लोकतंत्र पर हमला है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र सहित भारत पर हमला है। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस हमले से देश बर्दाश्त नहीं करेगा, इसका जवाब मिलेगा।

यह भी देखें :

गिरिराज ने कहा कि इससे साफ जाहिर हो रहा है कि ये लोग देश में गृह युद्ध कराना चाह रहे हैं लेकिन उत्तर प्रदेश के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस दौरान कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि सारा घटना घट गई है लेकिन अभी तक कांग्रेस की जुबान बंद है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि कांग्रेस भी उन लोगों के समर्थन में है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि यह पार्टी विपक्ष के भी लाइक नहीं है। महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव को लेकर गिरिराज ने कहा कि कांग्रेस की यह पुरानी नीति है और राहुल गांधी उसके तो दो टूक बन चुके हैं। देश के बाहर जाएंगे भारत को गाली देंगे और दक्षिण में जाएंगे तो उत्तर को गाली देंगे। कांग्रेस पार्टी देश को टुकड़े-टुकड़े कर बांटना चाहती है।

यह भी पढ़े : चुनाव परिणाम पर गिरिराज बोले, कहा- लालू, तेजस्वी व अखिलेश का बिगड़ा थोबड़ा

अजय सिंह की रिपोर्ट

Jharkhand Bus Permit Crisis: 200 से अधिक बसों का Renewal अटका,...

झारखंड में बस परमिट और रिन्यूअल का काम तीन वर्षों से प्रभावित है। 200 से अधिक बसों का परमिट नवीनीकरण लंबित होने पर बस...

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...