जमालपुर पहुंचे Eastern Railway के जीएम, कहा होगा तीसरी सुरंग का निर्माण

मुंगेर: Eastern Railway के जीएम मिलिंद देवउस्कर जमालपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे। जमालपुर रेलवे स्टेशन पर उन्होंने अमृत भारत स्टेशन निर्माण कार्यों का जायजा लिया और संतोष जाहिर किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और मजदूरों से भी बातचीत की और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कार्य अच्छे से चल रहा है, उम्मीद है कि यह काम नवंबर तक पूर्ण हो जाएगा। यहां एक फुट ओवर ब्रिज भी बनने वाला है।

जमालपुर में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा में विस्तार किया जा रहा है। रेलवे का विकास कार्य जारी है और यात्री सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि बरहरवा से कियूल तक तीसरी और चौथी लाइन बिछाने का कार्य जल्दी ही शुरू किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने जमालपुर रेल कारखाना के विकास की भी बात कही और कहा कि हमारी कोशिश है कि जमालपुर रेल कारखाना का भी विकास किया जाएगा।

Eastern Railway –

अभी यहाँ 600 वैगन का काम हो रहा है जबकि इसका विकास कर अब 800 वैगन किया जाएगा। इसके साथ ही हमारा लक्ष्य है कि 2030 तक जमालपुर कारखाना को 3000 वैगन की क्षमता बढ़ा कर की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी जमालपुर में केवल डीजल इंजन का लोड है साथ ही यहां के लिए इलेक्ट्रिक इंजन की भी मांग की गई है। इसके अलावे अब जमालपुर भागलपुर रेलखंड पर तीसरी रेलवे सुरंग बनाने की भी कवायद की जा रही है।

इस दौरान भाजपा विधायक प्रणव कुमार, एमएलसी लालमोहन गुप्ता, पीसीएमई एसमजूमदार, डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता, रेल आईजी परम शिव, मुख्य कारखाना प्रबंधक विनय प्रसाद बरनवाल, डीएससी असीम कुमार कुल्लू, स्टेशन प्रबंधक राहुल कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर हरिशंकर, मुकेश कुमार सेपट सहित कई अधिकारी प्रतिनिधि मौजूद थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  देश में शुरू होगी नीली क्रांति, मंत्री Prem Kumar ने कहा…

मुंगेर से के एम राज की रिपोर्ट

Women’s Junior Asia Cup 2026: भारत ने चीन को हराकर लगातार...

Women’s Junior Asia Cup 2026, नई दिल्ली: भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया...

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...