Godda: बनारस की तर्ज पर बलबड्डा में दिखा गंगा आरती का अद्भुत नजारा, बनी आकर्षण का केंद्र

Godda: जिले में शारदीय नवरात्र को लेकर पूरा देश भक्तिमय के माहौल में लीन है। गोड्डा में भी शहरों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के बलबड्डा में दो सौ वर्षों से भी पुराना इतिहास समेटे यह मेला इस बार खास वजह से सुर्खियों में है।

Godda: बलबड्डा में गंगा आरती का अद्भुत नजारा

कभी रानी तालाब कहलाने वाला यह तलाब, सूर्य मंदिर की स्थापना के बाद सूर्य सरोवर तालाब नाम से प्रसिद्ध हुआ और अब यहां हो रही है भव्य गंगा आरती, ठीक उसी अंदाज में जैसे बनारस के घाटों पर होती है। हर शाम हजारों की भीड़ रानी तालाब घाट पर उमड़ रही है। आरती की घंटियों, शंखनाद और दीपों की झिलमिलाहट से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में सराबोर हो जाता है। लोग कहते हैं, ऐसा लगता है मानो बलबड्डा का तालाब सच में बनारस का गंगा घाट बन गया हो।

Godda: गंगा आरती बनी आकर्षण का केंद्र

समाजसेवी अरुण कुमार राम और नयन राम, धनंजय सिंह बताते हैं कि बलबड्डा मेला सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि इस इलाके की पहचान है। सदियों पहले लोग भागलपुर, दुमका, साहिबगंज तक से यहां मेला देखने आते थे और आज भी वही रौनक कायम है। इस बार दुर्गा पूजा के मौके पर बलबड्डा मेला का असली आकर्षण यही गंगा आरती है, जो पूरे जिले ही नहीं, बल्कि आसपास के इलाकों के लोगों का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

प्रिंस यादव की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

रिलायंस ज्वेल्स ने अक्षय तृतीया को किया नए सिरे से परिभाषित,...

Mumbai: भारत के सबसे भरोसेमंद गहनों के ब्रांड्स में से एक रिलायंस ज्वेल्स ने अक्षय तृतीया पर एक ताज़ा और मूल्य-आधारित दृष्टिकोण के साथ...

RTI के तहत 57 हजार से अधिक बच्चों का निजी स्कूलों...

पटना : शिक्षा का अधिकार कानून (RTI) के तहत राज्‍य के निजी विद्यालयों में करीब 57 हजार से अधिक बच्‍चों का नामांकन कराया जा...

बिहार में टेलीमानस बना सहारा, 14,416 पर घर बैठे मिल रहा...

पटना : मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं के जूझ रहे लोगों के लिए राज्य में संचालित टेलीमानस की सुविधा रामबाण का काम कर रही है।...

बाबा साहेब के समता, न्याय और समान अधिकारों की राह पर...

Hazaribagh: हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सलगावां में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती उत्साहपूर्वक ...

Big Breaking : बिहार में पहली बार BJP का ‘CM’, रचा...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बिहार के इतिहास में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img