Pakur में ताला तोड़कर मंदिर से चोरी, सोने चांदी के आभूषण सहित…

Pakur : पाकुड़ में हिरणपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लक्ष्मी मंदिर में चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया हैं। दरअसल चोरों ने हिरणपुर लक्ष्मी मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरों ने मंदिर से माता के सोने की परात, चांदी की मुकुट सहित हजारों के सोने चांदी के आभूषण चुरा लिये थे।

चोरी के आभूषण भी पुलिस ने किया जब्त

मामले पर हिरणपुर पुलीस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने मंदिर में चोरी हुई आभूषण को बरामद कर लिया हैं। इसके साथ ही इन चोरों के पास से अन्य जगह पर की गई चोरी के मोबाइल, चोरी के बाइक भी बरामद किया हैं।

ये भी पढ़ें-Dhanbad : अदालत का ये चेहरा भी, 8 माह के बच्चे को लेकर भटक रही युवती को मिला इंसाफ, ये था मामला… 

गिरफ्तार दोनों आरोपी हिरणपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले बताये जा रहे हैं। पुलिस की जांच के दौरान पता चला कि इन चोरों का पहले से ही आपराधिक इतिहास भी रहा है।

Bihar Daroga Exam Cancelled: 27 मई को हुई मुख्य लिखित परीक्षा...

Bihar Daroga Exam Cancelled, पटना: बिहार में दरोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आयी है. बिहार पुलिस...

Bhojpur Pond Cleaning: जलकुंभी से ढका 52 बीघा पोखर अब बना...

Bhojpur Pond Cleaning: जिले के बिहिया प्रखंड के चकवथ गांव में स्थित 52 बीघा का विशाल पोखर अब अपनी बदली हुई तस्वीर के कारण चर्चा...

Giridih Elephant Attack: करमा अखाड़ा जा रहे दंपती पर हाथी का...

Giridih Elephant Attack, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कई गांवों में हाथियों की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का...