Munger में दो हिस्सों में बंट गई मालगाड़ी, एक हिस्सा ले जाया गया सुल्तानगंज तो दूसरा….

मुंगेर: बड़ी खबर मुंगेर से है जहां कोयला लदी एक मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। घटना शनिवार सुबह की है जब भागलपुर जमालपुर रेलखंड पर कोयला लदी एक मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। सबसे बड़ी बात रही कि ट्रेन के दो हिस्सों में बंट जाने के बावजूद ट्रेन के ड्राईवर को पता नहीं चला। जब गार्ड ने ड्राईवर को सूचना दी तब तक ट्रेन का अगला हिस्सा काफी दूर निकल चुका था।

मामले की सूचना के बाद अधिकारियों में हडकंप मच गई। बाद में मौके पर पहुंची अधिकारियों की टीम ने ट्रेन के एक हिस्से को सुल्तानगंज पहुँचाया तो दूसरा हिस्सा जमालपुर की तरफ ले गए। इस दौरान करीब दो घंटे तक अन्य ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। बताया जा रहा है कि भागलपुर जमालपुर रेलखंड पर अप लाइन पर खड़िया पिपरा हाल्ट के समीप सुबह एक मालगाड़ी के बोगियों के बीच कपलिंग टूट गया।

कपलिंग टूटने की वजह से ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। कपलिंग टूटने और ट्रेन के दो हिस्सों में बंटने की जानकारी ड्राईवर को जब मिली तब तक ट्रेन का अगला हिस्सा कल्यानपुर स्टेशन के समीप पहुंच चुका था। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर अधिकारी ट्रेन के पिछले हिस्से का 22 बोगी को सुल्तानगंज की तरफ खींच कर ले गए जबकि अगले हिस्सा में 10 बोगी ईंजन के साथ आगे बढ़ गई। मालगाड़ी का कपलिंग टूटने की वजह से रेल लाइन पर करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   प्रशांत किशोर का तेजस्वी यादव पर पलटवार, बोले- बिहार की जनता की B टीम है जन सुराज…

मुंगेर से मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Munger Munger Munger

Munger

CISCE ISC Exam 2027: 12वीं में पास होने के लिए अब...

 CISCE ने ISC 12वीं परीक्षा 2027 के पासिंग नियमों में बदलाव किया है। अब अंग्रेजी के साथ पांच वैकल्पिक विषयों में भी पास होना...

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...