जिलावार नियुक्ति में अंगिका, भोजपुरी और मगही को सरकार ने दी मान्यता, देखें पूरी लिस्ट

रांची : झारखंड सरकार ने जिलावार नियुक्तियों में अंगिका, भोजपुरी और मगही को मान्यता दे दी है. अंगिका, मगही और भोजपुरी के अलावा क्षेत्रीय और जनजातियों की सूची जारी की गयी है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा मैट्रिक और इंटरमीडिएट स्तर पर ली जानेवाली प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए कार्मिक विभाग ने संशोधित नियमावली का गठन किया था. मैट्रिक-इंटर स्तर के पदों में किस जिले में कौन सी भाषा मान्य होगी इसको लेकर सूची जारी कर दिया गया है.

list 1 22Scope News

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा मैट्रिक और इंटरमीडिएट स्तर की प्रतियोगिता परीक्षाओं में मगही, भोजपुरी और अंगिका को स्थान मिला है, जबकि दूसरी राजभाषा के रुप में पिछली सरकार में मान्यता पा चुकी मैथिली को अभी भी शामिल नहीं किया गया है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के द्वारा गुरुवार को क्षेत्रीय और जनजातीय भाषाओं की सूची जिलावार जारी की गयी है.

नियमावली के पत्र-2 में चिह्नित क्षेत्रीय/जनजातीय भाषा में जिलास्तरीय पदों के लिए जिलावार चिह्नित क्षेत्रीय/जनजातीय भाषाओं की सूची कार्मिक विभाग द्वारा अलग से दी जानी थी. इसके आलोक में विचार करने के बाद आयोग ने जिलास्तरीय पदों के लिए क्षेत्रीय व जनजातीय भाषाओं को जिलावार चिह्नित किया है. जनजातीय भाषा में संथाली, कुडुख, खड़िया, मुंडारी, हो, असुर, बिरजिया, बिरहोरी, भूमिज, माल्तो व क्षेत्रीय भाषा में नागपुरी, पंचपरगनिया, बंग्ला, अंगिका, कुरमाली, मगही, उड़िया, खोरठा, भोजपुरी भाषा शामिल हैं.

रिपोर्ट : मदन सिंह

भोजपुरी मगही के विरोध में आदिवासी-मूलवासी संगठनों ने भरी हुंकार, आन्दोलन की रणनीति तैयार

Hemant Soren News: मां के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन CM...

Hemant Soren News, रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी माता रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन शुक्रवार को जरूरी सरकारी...

Deoghar Robbery: JMM नेता के घर हथियारबंद डकैती, 10 लाख तक...

Deoghar Robbery: झारखंड के देवघर में गुरुवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता ओंकारनाथ बर्णवाल के घर डकैती की वारदात को...

Bihar Women and Child Development Summit: पीएम मोदी की मौजूदगी में...

Bihar Women and Child Development Summit: महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय विभागीय शिखर सम्मेलन शुक्रवार...