रेल यात्रियों पर सरकार की दोहरी मार, रिजर्वेशन को हलकान हो रही रेल यात्रियों की जेब होंगी ढीली
22 Scope News Desk : भारतीय रेलवे अब यात्रियों को दोहरा झटका देने की तैयारी में है। इसके तहत न सिर्फ रेल भाड़े में बढ़ोत्तरी की जा रही है बल्कि यात्रा में तय सीमा से ज्यादा वजन ले जाने पर भी विभाग जुर्माना वसूलने की तैयारी में है, हालांकि 215 किमी से कम दूरी की जनरल टिकट और एमएसटी पर यात्रा करने वाले यात्रियों को इससे अलग रखा गया है।
यात्री भाड़ा में रेलवे करेगी बढोत्तरी, अधिक वजन ले कर चलने पर भी लगेगा जुर्माना
भारतीय रेलवे ने 26 दिसंबर से किराए में बढ़ोतरी की घोषणा करते हुये कहा कि जनरल क्लास में 215 किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर 1 पैसा प्रति किलोमीटर अतिरिक्त लगेगा, जबकि मेल या एक्सप्रेस की स्लीपर और सभी एसी क्लास में 2 पैसे प्रति किलोमीटर इजाफा होगा। उदाहरण के लिए, 500 किमी की स्लीपर यात्रा पर करीब 10 रुपये ज्यादा देने होंगे
गौरतलब हो इससे पहले रेलवे के द्वारा रेल आरक्षण में व्याप्त धांधली को रोकने के लिये कई सुधार किये है ओटीपी आधारित आरक्षण व्यवस्था लागू की है जिससे यात्रियों को सिर दर्दी बढ़ गई है।
रेलवे आरक्षण की नई प्रणाली से यात्री हलकान, ज्यादा खर्च करने पर टिकट की गारंटी नहीं
यात्री जहां ओटीपी नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं वहीं रेलवे प्रीमियम सेवा और अन्य मद में यात्रियों से पैसा लूटने में लगी है। यात्रियों की माने तो टिकट की श्रेणी के हिसाब जो काम पहले चार से पांच सौ ज्यादा देने पर हो जा रही थी उसके लिये जनता से ज्यादा पैसे रेलवे वसूल रही है। फर्क सिर्फ यह है कि पहले बिचौलियों के हाथ पैसे जाते थे अब रेलवे खुद लूट रही है।
सरकारी घोषणाओं को जनता बता रही छलावा
वहीं यात्री सुविधाओं की बात करे तो सरकार नये नये ट्रेन चला कर अपनी पीठ थपाथपा रही जबकि आम और गरीब पब्लिक के लिये सफर मंहगा होता जा रहा है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ के हिसाब से रेलवे स्पेशल ट्रेन की घोषणा तो कर देती है लेकिन उसके रखरखाव और समय से गंतव्य तक पहुँचने की गारंटी नहीं है। ऐसे में कई यात्रियों की नौकरी पर भी आफत आ गई है।
Highlights


