PATNA: 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पटना के गांधी मैदान में राज्यपाल फागू चौहान ने झंडोत्तोलन किया. इस मौके पर उन्होंने देशवासियों को शुभकामनाएं दी. वहीं विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने बिहार विधानसभा परिसर में झंडोत्तोलन किया है. उन्होंने 74वें गणतंत्र दिवस पर बधाई दी.

इस मौके पर उन्होंने सभी जनप्रतिनिधि से लोगों को जागरूक करने की अपील की है. जिससे आपसी सदभाव कायम रहे. देश विकास की प्रगति पर क़ायम रहें. इधर विधान परिषद सभापति ने देवेश चंद्र ठाकुर ने भी ध्वजारोहण किया. उन्होने देशवासियों को बधाई दी है. इस मौके पर उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को भी याद किया. वहीं बिहार के 3 लोगों को पद्मश्री सम्मान मिलने पर भी शुभकामनाएं दी है.
पटना: लोजपा कार्यालय में चिराग पासवान ने फहराया ध्वज

74 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर लोक जनशक्ति पार्टी, रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पार्टी कार्यालय में झंडोत्तोलन किया. इस मौके पर चिराग पासवान ने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी. देश के तमाम शहीदों को हम नमन करते हुए उन्होंने कहा कि जवान बॉर्डर पर हमारी सुरक्षा करते हैं तब हम देश में स्वतंत्र रूप से रहते हैं ऐसे वीरों को सलाम करना चाहिए.
पटना: तेजप्रताप ने अरण्य भवन में किया झंडोत्तोलन

गणतंत्र दिवस के मौके पर आज वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने आवास 3 एम स्ट्रेड रोड और पर्यावरण विभाग अरण्य भवन में झंडातोलन किया और देशवासियों को बधाई दी
सत्ताधारी दल आरजेडी कार्यालय में जगदानंद सिंह ने फहराया ध्वज

राजद प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने झंडोत्तोलन किया. इस मौके पर राजद के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता झंडोत्तोलन कार्यक्रम में मौजूद रहे.

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में 74 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने झंडा फहराया और इस मौके पर सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी. इस मौके पर उन सभी वीरों को सलाम किया जिन्होनें देश के लिए कुर्बानी दी है.
रिपोर्ट: चंदन/राजीव/प्रणव
- National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली ने पंजाब को एक अंक से हराकर मचाया रोमांच
- Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़? चार प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
- Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस विस्फोट? एक की मौत, छह अस्पताल में भर्ती
Highlights


















