पटना : पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज महागठबंधन की ओर से महारैली का ओयजन किया गया है। इस रैली को जन विश्वास महारैली कहा जा रहा है। वहीं धीरे-धीरे गांधी मैदान में नेता जुटने लगे। अभी-अभी लालू परिवार गांधी मैदान पहुंच गया है। रथ पर सवार होकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, पूर्व सीएम राबड़ी देवी, पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव, राज्यसभा सांसद मीसा भारती, रोहिणी आचार्य, सीताराम येचुरी, डी राजा, दीपंकर भट्टाचार्य, अब्दुल बारी सिद्दीकी, उदय नारायण चौधरी, शिवानंद तिवारी, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश प्रसाद यादव, कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल रैली भाग लेने के लिए गांधी मैदान पहुंच गए हैं। जन विश्वास महारैली में खचाखच भीड़ देख तेजस्वी यादव खुश हुए।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जन विश्वास महारैली में संबोधन दिया। राहुल ने कि कहा कि बिहार राजनीति का हव सेंटर है। बिहार से ही राजनीति शुरू होती है। नफरत के बाजार में मोहब्बत का दुकान खोलना है। आज सवाल ये है की इस देश में नफरत क्यों फैल रही है। इस देश में सामाजिक अन्याय, आर्थिक अन्याय और किसानों का अन्याय और नौजवानों का अन्याय हो रहा है।
राहुल गांधी ने कहा कि 40 साल से सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज हिंदुस्तान है। आज देश में एक उद्योगपति के हाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी चीजें पकड़वा दी है। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी के लोगों को गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए, हमलोग बीजेपी से डरते नहीं है। हमलोग इंडिया गठबंधन के लोग यहां से बीजेपी का सफाया करेंगे।
अविनाश सिंह और विवेक रंजन की रिपोर्ट