Hazaribagh : मंत्री हफीजुल हसन के बयान पर गरमाई सियासत, भाजपा का अशोक मार्च…

Hazaribagh : झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन द्वारा शरीयत कानून को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान के बाद राज्य की राजनीति में उबाल आ गया है। भाजपा ने उनके बयान को संविधान विरोधी बताते हुए सोमवार को हजारीबाग में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : लोकतंत्र को कुचलने वाले संविधान बचाने की बात करते हैं, भाजपा इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही-बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप…

Hazaribagh : प्रदर्शन करते बीजेपी कार्यकर्ता
Hazaribagh : प्रदर्शन करते बीजेपी कार्यकर्ता

Hazaribagh उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

हजारीबाग जिला भाजपा द्वारा आयोजित इस आक्रोश प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। ‘आक्रोश मार्च’ के रूप में निकाले गए इस विरोध रैली की शुरुआत निर्मल महतो पार्क से हुई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए समाहरणालय परिसर तक पहुँची। इसके बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने हजारीबाग उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें मंत्री हसन के बयान को देश की एकता और संविधान के खिलाफ बताया गया।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : परिवार में खूनी संघर्ष, साले ने जीजा की पीठ पर घोंपा चाकू…

l67y 22Scope News

ये भी पढ़ें- Godda : बकरे की बलि देने के दौरान हो गया बड़ा हादसा… 

मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए मंत्री के इस्तीफे की मांग की। कुछ कार्यकर्ताओं ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो शरीयत की बात करते हैं, उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

सांसद मनीष जायसवाल ने की कड़ी आलोचना

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और विधायक प्रदीप प्रसाद ने भी मंत्री के बयान की कड़ी आलोचना की। दोनों नेताओं ने कहा कि भारत संविधान से चलता है, शरीयत से नहीं। वहीं, उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र से सांसद भोला सिंह ने भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री हाफीजुल हसन का तत्काल इस्तीफा मांगा है।

ये भी पढ़ें- Breaking : वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का बड़ा बयान, इस दिन ले लूंगा राजनीति से संन्यास… 

Hazaribagh : संबोधित करते सांसद मनीष जायसवाल
Hazaribagh : संबोधित करते सांसद मनीष जायसवाल

ये भी पढ़ें- Hazariabgh : एनटीपीसी कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन, कट ऑफ डेट बढ़ाए नहीं तो… 

भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस बयान पर कार्रवाई नहीं करती, तो राज्यभर में बड़े आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। यह विवाद अब राज्य की सियासत को नए सिरे से गरमा सकता है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट–

Jharkhand Assistant Professor Recruitment: अब लिखित परीक्षा होगी अनिवार्य, NET JET...

झारखंड के सरकारी विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के नियम बदलने की तैयारी। अब लिखित परीक्षा, मेडिकल जांच और 12 माह का प्रशिक्षण अनिवार्य...

Smart Meter Rules में बड़ा बदलाव: अब प्रीपेड बिलिंग नहीं होगी...

सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी ने Smart Meter नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रीपेड बिलिंग अनिवार्य नहीं होगी। झारखंड और रांची के उपभोक्ता अपनी...

NEET UG 2026 Counselling: झारखंड में बढ़ सकता है MBBS Closing...

NEET UG 2026 के बाद झारखंड में MBBS एडमिशन का क्लोजिंग स्कोर बढ़ सकता है। जानें जनरल, OBC, EWS, SC, ST के लिए संभावित...