Advertisment

बिहार में राष्ट्रीय उत्साह : AICSSM 2025–26 का भव्य आयोजन, पटना में 13-15 दिसंबर तक

पटना : बिहार को यह गर्वपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ है कि राज्य 13 से 15 दिसंबर 2025 तक ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज स्पोर्ट्स मीट (AICSSM) 2025-26 की मेजबानी कर रहा है। तीन दिवसीय यह राष्ट्रीय खेल आयोजन पटना के कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगा, जहां देशभर से आए सिविल सेवक अपनी एथलेटिक क्षमता, समर्पण और खेल भावना का प्रदर्शन करेंगे। इस वर्ष कुल 1,084 प्रतिभागी दो पुरुष एथलीट, 328 महिला एथलीट और 54 अधिकारी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जो इसे देश की सबसे महत्वपूर्ण सिविल सर्विसेज स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं में से एक बनाता है। हरियाणा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों की भागीदारी इस आयोजन की प्रतिष्ठा और प्रतिस्पर्धात्मक स्तर को और ऊंचा करती है।

प्रतियोगिता में रेस, शॉट पुट, हाई जंप, डिस्कस थ्रो, पोल वॉल्ट, जैवलिन थ्रो, रिले व हैमर थ्रो जैसे प्रतिष्ठित एथलेटिक्स इवेंट शामिल हैं

प्रतियोगिता में रेस, शॉट पुट, हाई जंप, डिस्कस थ्रो, पोल वॉल्ट, जैवलिन थ्रो, रिले और हैमर थ्रो जैसे प्रतिष्ठित एथलेटिक्स इवेंट शामिल हैं, जो प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन का अवसर प्रदान करेंगे। विशेष रूप से 40 से 60 वर्ष की आयु के वेटरन्स एथलीटों के लिए भी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिससे यह आयोजन युवा जोश और अनुभवी ऊर्जा का संगम बन रहा है। पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, अपनी आधुनिक सुविधाओं सिंथेटिक ट्रैक, उच्चस्तरीय थ्रोइंग क्षेत्र, जिम्नैजियम और व्यवस्थित प्रशिक्षण माहौल के साथ इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता को सफल और यादगार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

बिहार ने हाल के वर्षों में एथलेटिक्स के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है

बिहार ने हाल के वर्षों में एथलेटिक्स के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। राज्य सरकार द्वारा खेल अवसंरचना को मजबूत बनाने, जिलास्तरीय खेल अकादमियों को सक्रिय करने, प्रतिभा पहचान अभियानों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन प्रदान करने के निरंतर प्रयासों ने राज्य की खेल संस्कृति को नई दिशा दी है। बिहार के युवा एथलीट अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं, जिससे राज्य खेल मानचित्र पर उभरती हुई शक्ति के रूप में जाना जा रहा है। ऐसे राष्ट्रीय आयोजन राज्य की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हैं और खेल पर्यटन और प्रशिक्षण सुविधाओं के विस्तार में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

All India Civil Services Sports Meet 1 22Scope News

संचालन समिति का नेतृत्व कला संस्कृति व युवा विभाग बिहार के ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी प्रणव कुमार कर रहे हैं

इस आयोजन की संचालन समिति का नेतृत्व कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार के ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी प्रणव कुमार कर रहे हैं। वहीं सचिव-सह-नोडल अधिकारी (एथलेटिक्स) के रूप में बिहार राज्य सड़क विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शिर्षत कपिल अशोक आयोजन की सभी व्यवस्थाओं का समन्वय कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में सभी तैयारियां पेशेवर उत्कृष्टता के साथ पूरी की जा चुकी हैं, ताकि प्रतिभागियों को सुरक्षित, पारदर्शी और विश्वस्तरीय प्रतियोगिता का अनुभव मिल सके। बिहार सरकार सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों और राज्यों के प्रतिनिधिमंडलों का हार्दिक स्वागत करती है। आशा करती है कि यह तीन दिवसीय खेल महोत्सव एथलेटिक्स के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा और राष्ट्रीय एकता, सौहार्द्र व खेल भावना को और सुदृढ़ बनाएगा।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने नवादा के फुलवरिया जलाशय अंतर्गत बहुग्रामीण जलापूर्ति योजना, मत्स्य पालन, निर्माणाधीन फ्लोटिंग सोलर प्लांट व रजौली में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र का किया निरीक्षण…

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...