पंजाब में थाने पर फेंका गया ग्रेनेड, आतंकी हैप्पी पसिया ने ली जिम्मेदारी

डिजीटल डेस्क : पंजाब में थाने पर फेंका गया ग्रेनेड, आतंकी हैप्पी पसिया ने ली जिम्मेदारी। पंजाब फिर से लगातार दूसरे दिन सुर्खियों में है। पंजाब के अमृतसर जिले के देहाती इलाके में आने वाले मजीठा थाने पर किसी ने हैंड ग्रेनेड फेंक दिया।

ग्रेनेड थाने के बिल्कुल अंदर खुली जगह पर फेंका गया। उसके बाद जबरदस्त धमाका हुआ और लोग दहशत में आ गए। हैंड ग्रेनेड से थाने पर हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी हैप्पी पसिया ने ली है।

Best GPS in India

पंजाब : धमाके से टूटी थाने की खिड़कियां, पहले नहीं की पुष्टि

हरकत में आई पुलिस ने तुरंत थाने के गेट बंद कर लिए। । हैंड ग्रेनेड के धमाके से थाने की खिड़कियां तक टूट गईं थीं। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर एसपी चरणजीत सिंह, डीआईजी सतिंदर सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक, बीते बुधवार रात करीब 11 बजे थाना मजीठा में पुलिस अपनी ड्यूटी पर तैनात थी। उसी दौरान बाहर से अज्ञात शख्स ने एक हैंड ग्रेनेड फेंका। इस धमाके के बारे में असलियत की पुष्टि गुरूवार दोपहर की गई। पहले पुलिस ने कहा था कि एक पुलिसकर्मी अपनी मोटरसाइकिल में हवा भर रहा था और ट्यूब में हवा भरने के कारण विस्फोट हो गया था।

अमृतसर का मजीठा थाना
अमृतसर (पंजाब) का मजीठा थाना

आतंकी हैप्पी की चंद दिनों पर अजनाला थाने को उड़ाने की साजिश की थी…

मजीठा थाने पर हैंड ग्रेनेड फेंकने की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकी हैप्पी पस्सियां ने ही कुछ दिन पहले अजनाला थाने के बाहर आईडी रखवा कर थाने को उड़ाने की योजना बनाई थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 6 दिन पहले भी अमृतसर के ही जिला शहरी इलाके में बंद पड़ी चौकी गुरबख्श नगर पर भी हैंड ग्रेनेड फेंककर धमाका किया गया था। उससे पहले बीते 23-24 नवंबर की रात को थाना अजनाला के बाहर आईडी लगाकर उड़ाने की साजिश का खुलासा हुआ था।

पंजाब : एक दिन पहले अमृतसर के ही स्वर्ण मंदिर में सुखबीर बादल पर हुआ था जानलेवा हमला…

बता दें कि बीते बुधवार सुबह श्री हरमंदिर साहिब में सेवा निभा रहे शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल पर खालिस्तानी आतंकी नारायण चौड़ा ने गोली चलाने का प्रयास किया था। सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से हमला नाकाम रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सुखबीर बादल पर हमले के बाद पूरे जिले में पुलिस अलर्ट थी, इसके बावजूद देर रात थाने में हैंड ग्रेनेड से धमाका किया गया। पिछले 15 दिनों में तीन घटनाएं हो चुकी हैं। अभी तक पुलिस इन घटनाओं के पीछे कौन आरोपी है, ना तो उनका पता लगा पाई है ना ही किसी को गिरफ्तार किया जा सका है।

Saffrn

Trending News

Vishnupad Temple Corridor Project: गया में 2390 करोड़ की Mega योजना...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया के विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर परियोजना की समीक्षा की। 2390 करोड़ की योजना में 694 स्ट्रक्चर, पार्किंग, घाट विकास और...

Bihar Road Project Update: Patna-Ara-Sasaram Highway समेत 18 बड़ी परियोजनाओं की...

बिहार में NHAI और MoRTH स्वीकृत सड़क परियोजनाओं की समीक्षा हुई। पटना-आरा-सासाराम प्रोजेक्ट, मोकामा-मुंगेर फोरलेन और पटना रिंग रोड पर तेजी के निर्देश।Bihar Road...

Bihar Cabinet Meeting: 22 बड़े फैसलों पर मुहर, Registration Rules 2026...

बिहार मंत्रिमंडल ने 22 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। Registration Rules 2026, NIFT स्थापना, महिला पुलिस के लिए स्कूटी और नए एयरपोर्ट विकास शामिल।Bihar...

Dhanbad में निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर डीसी की विधायकों,...

Dhanbad: Dhanbad में निजी स्कूलों में मेंटनेंस और एनुअल चार्ज के नाम से री-एडमिशन लिया जा रहा है। जिसका अभिभावक संघ और कई अभिभावक...

Badkagaon में अपराधियों का तांडव, कोयला लदे हाईवा को फूंका; चालक...

Hazaribagh: एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img