Gumla: बसों का परिचालन अनिश्चितकाल के लिए ठप, दिनभर यात्री रहे परेशान

Gumla: गुमला बस ऑनर एसोसिएशन द्वारा कल शाम को ही आज से अनिश्चितकालीन के लिए बसों का परिचालन ठप करने की चेतावनी दी गई थी, जिसका प्रभाव आज सुबह से ही देखने को मिल रहा है। गुमला जिला से खुलने वाली सभी बसों का परिचालन पूरी तरह बंद है।

Gumla: बसों का परिचालन ठप

दरअसल, गुमला जिला के ललित उरांव बस पड़ाव से पूर्व में सभी बसों का परिचालन होता था, लेकिन कुछ दिन पूर्व जिला प्रशासन के द्वारा लोहरदगा रोड से जाने वाली बसों का संचालन लोहरदगा रोड स्थित दुनदुरिया स्थित सरकारी बस पड़ाव से किए जाने का विरोध को लेकर बस ऑनर एसोसिएशन द्वारा प्रशासन को कई बार अल्टीमेटम दिया गया।

Gumla: बस ऑनर एसोसिएशन की मांग

बस ऑनर एसोसिएशन के लोगों का मानना है कि दुनदुरिया से बसों का संचालन किए जाने से उन्हें तो दिक्कत हो ही रही है। साथ ही साथ आम लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उन लोगों के द्वारा बस का संचालन पूर्व की भांति ललित उरांव बस पड़ाव से ही करवाने की मांग की जा रही है। इसी बात को प्रशासन द्वारा नहीं माने जाने के बाद आज से गुमला से खुलने वाली ढाई सौ बसों का परिचालन पूरी तरह से बंद है। इसके कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Gumla: यात्री रहे परेशान

जिस ललित उरांव बस पड़ाव में लोगों की भीड़ लगी रहती थी, वहां पर अभी केवल परेशान यात्री ही नजर आ रहे हैं। यात्रियों ने भी बताया कि आज उन्हें कहीं जाना था, लेकिन यहां आकर पता चल रहा कि बसों का परिचालन नहीं हो रहा है। इसके कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि गुमला जिला में बसों के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं होने के कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

बस ऑनरों ने बताया कि गुमला में बसों का परिचालन ठप होने से लोहरदगा, सिमडेगा और रांची में भी इसका व्यापक प्रभाव देखने को मिल रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा आम जनजीवन गुमला में प्रभावित नजर आ रहा है।

गुमला से अमित की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img