Gumla: Brown Sugar के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

Gumla: जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले की पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक युवक को Brown Sugar ( ब्राउन शुगर ) के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमन तिर्की (40 वर्ष) के रूप में की गई है, जो गुमला थाना क्षेत्र का ही निवासी है।

छापेमारी की कार्रवाईः

गुमला थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने जानकारी दी कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बरीसा रानी बगीचा स्थित आम बागान के पास कुछ लोग ब्राउन शुगर (Brown Sugar) की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। दल ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर छापेमारी की। जहां से सुमन तिर्की को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 2 ग्राम ब्राउन शुगर का पुड़िया बरामद हुआ। इसके बाद उसकी स्कूटी की डिक्की की जांच की गई, जिसमें प्लास्टिक के पैकेट में 10 ग्राम अतिरिक्त ब्राउन शुगर पाया गया।

पुलिस की कार्रवाईः

12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ सुमन तिर्की को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मौके से नशा पदार्थ को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने नशा पदार्थ की खरीद-बिक्री में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह ब्राउन शुगर (Brown Sugar) कहां से लाता था और किन लोगों को सप्लाई करता था।

पुलिस की सख्तीः

गुमला पुलिस ने जिले में नशा तस्करी और ड्रग्स के नेटवर्क के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। थाना प्रभारी ने कहा कि समाज में फैल रहे इस जहर के खिलाफ पुलिस पूरी तरह सजग है। आने वाले दिनों में ऐसे तत्वों पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टः अमित राज

 

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...