Gumla बीच शहर में हुई चोरी, लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश…

Gumla: झारखंड में अपराधियों का पुलिस से खौफ खत्म होता जा रहा है। फायरिंग से लेकर चोरी तक अपराधी बेखोफ घूकर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच गुमला से भी चोरी की बड़ी खबर सामने आई है।

40 हजार का लाह चोरी

Gumla शहर के बीचो-बीच स्थित बड़ाईक मोहल्ले में शिव प्रसाद साहू के घर में बीते रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी कर ली। बताया गया कि उनके गल्ले से लगभग 7000 रुपए की चोरी हुई। वही एक बोरा लाह की भी चोरी हो गयी। जिसकी कीमत लगभग ₹40000 है। उन्होंने बताया कि 1 हफ्ते पहले भी उनकी एक बोरा लाह चोरी हुई थी लगातार क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ रहा है ।

Read More: मंत्री अशोक चौधरी व सुनील सिंह में झड़प, विधान परिषद में मार्शल, एक-दूसरे की औकात दिखाने की कही बात…

पूर्व वार्ड पार्षद ललिता गुप्ता ने दी जानकारी

वहीं पर पूर्व वार्ड पार्षद ललिता गुप्ता ने बताया कि लगातार इस क्षेत्र में चोरी हो रही है और पुलिस के द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। पुलिस को फोन करने के बावजूद तुरंत पुलिस नहीं पहुंचती है। काफी देर से पहुंचती है। ऐसे में चोरों को कैसे पकड़ा जा सकता है। उन्होंने आक्रोश जताते हुए कहा कि पुलिस को फोन करते ही 15 मिनट के अंदर पहुंच जाना चाहिए तभी जाकर पुलिस चोरों को पकड़ सकती है।

 

 

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : गिरिराज ने कहा- इस पर नहीं...

पटना : भरत तिवारी हत्याकांड को लेकर सियासत गरम है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : CM सम्राट की पहली प्रतिक्रिया, कहा-...

पटना : भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी के एनकाउंटर मामले पर गुरुवार यानी 25 जून को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

NH-27 पर दर्दनाक हादसा, बिजली के खंभे से टकराई मुर्गी लदी...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के चकिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एनएच-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौके...