Advertisment

हम के प्रचार वाहन पर लाठी डंडे से लैस असामाजिक तत्वों ने किया हमला, फाड़े बैनर-पोस्टर

गया : हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (HAM) के प्रचार वाहन पर लाठी डंडे से लैस असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने पीएम नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा का नाम लेकर जातिगत टिप्पणी और गाली-गलौज करते हुए वाहन चालक को जमकर पिटाई कर दी। साथ ही हमलावारों ने प्रचार वाहन चालक की मोबाइल फोन छीन लिया और प्रचार वाहन पर लगे पोस्टर को फाड़ दिया। साथ ही असामाजिक तत्वों ने इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी दीपा मांझी के प्रचार वाहन को नहीं घुमाने की चेतावनी दे डाली। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है।

प्रचार वाहन को रोककर चालक की पिटाई की

मालूम हो कि गया जिले के दो विधानसभा इमामगंज और बेलागंज विधानसभा में 13 नवंबर को उपचुनाव होना है। इसे लेकर महागठबंधन से राजद प्रत्याशी रौशन मांझी और एनडीए से हम प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहु दीपा मांझी चुनावी मैदान में हैं। दोनों पार्टियों के द्वारा धुआंधार प्रचार व जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार की सुबह इमामगंज विधानसभा क्षेत्र के बांकेबाजार प्रखंड के पंचमा गांव में हम पार्टी का प्रचार वाहन क्षेत्र में प्रचार के लिए निकला ही था कि प्रचार वाहन को रोककर चालक की पिटाई की गई। उसके बाद चालक का मोबाइल छीनकर प्रचार वाहन में लगे पोस्टर और बैनर को फाड़कर फरार हो गया।

यह भी देखें :

राजद वालों पर हमला करने का आरोप लगा

इधर, घटना के बाद क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के कार्यकर्ता राजद समर्थित कुछ लोगों पर हमला करने का आरोप लगा रहे हैं। घटना की सूचना के बाद मौके पर स्थानीय थाना की पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। वहीं उक्त घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है।

यह भी पढ़े : Media से रूबरू हुई दीपा मांझी, कहा- जो काम अधूरे हैं जीतकर पूरा करूंगी

आशीष कुमार की रिपोर्ट

BSL Contract Workers PPE: संविदा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर BSL...

BSL Contract Workers PPE: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वर्कप्लेस पर सुरक्षा के उपायों को और...

Ranchi Drug Awareness Program: रांची में नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता...

Ranchi Drug Awareness Program: रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की ओर से विवेकानंद विद्यामंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा में “Say No to Drugs and Yes to...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले में ED का बड़ा...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के कोयला व्यापारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों...