2 महिला सफाई मित्रों को केंद्र सरकार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में किया आमंत्रित

गया : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर गया नगर निगम की दो महिला सफाई मित्रों को केंद्र सरकार के द्वारा विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। दोनों महिला सफाई मित्र गया शहर की रहने वाली है। महिला सफाई मित्र जिन्हें केंद्र सरकार के द्वारा विशिष्ट अतिथि के तौर पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर आमंत्रित किया गया है, उसमें रूपा देवी और आशा देवी शामिल हैं।

गया नगर निगम की दो महिला सफाई मित्रों को केंद्र सरकार ने आमंत्रित किया है। केंद्र सरकार द्वारा इन दोनों महिला सफाई मित्रों को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। दोनों महिला सफाई मित्र गया नगर निगम अंतर्गत तेल बीघा मोहल्ले की रहने वाली है। तेल बीघा अनुसूचित जाति मोहल्ले की रहने वाली महिला सफाई मित्र रूपा देवी और आशा देवी को केंद्र सरकार द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। नगर आयुक्त अभिलाष शर्मा के द्वारा आमंत्रित दोनों महिला सफाई मित्रों को दिल्ली जाने के लिए तेजस राजधानी का रेल टिकट दिया गया है। दोनों महिला सफाई मित्र रेल टिकट मिलने के बाद अब दिल्ली के लिए आगामी दिन में रवाना होंगे।

वहीं, दोनों महिला सफाई मित्र गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में दिल्ली राजपथ का आमंत्रण प्राप्त होने पर काफी खुश है। नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा के द्वारा दोनों महिला सफाई मित्रों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई। उसके साथ-साथ नई दिल्ली राजपथ जाने की बधाई दी गई। इसके साथ ही उनके आश्रित अमित राम एवं कृष्ण कुमार भी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने हेतु दिल्ली जा रहे हैं। गया नगर निगम के द्वारा सभी लोगों को पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल पर अवस्थित पेनेशिया होटल में छोड़ा जाएगा। पटना से तेजस राजधानी ट्रेन के से वे दिल्ली जाएंगे। नगर निगम आयुक्त अभिलाषा शर्मा द्वारा दोनों महिला सफाई मित्रों को रेल टिकट दिए जाने के मौके पर नोडल पदाधिकारी सफाई शैलेंद्र कुमार एवं नगर प्रबंधक आसिफ सिराज आदि मौजूद थे।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...