Commercial Advertisment

मुजफ्फरपुर के लिए गर्व का पल, मुखिया सुमन नाथ ठाकुर दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में होंगे शामिल

मुजफ्फरपुर. 15 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड अंतर्गत जजुआर मध्य पंचायत के मुखिया सुमन नाथ ठाकुर को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर राज्य के अन्य नौ जिलों से चयनित मुखिया भी समारोह में भाग लेंगे। यह आयोजन पंचायती राज विभाग के सहयोग से किया जा रहा है।

राष्ट्रपति से हो चुका है सम्मान

मुखिया सुमन नाथ ठाकुर को 14 दिसंबर 2024 को राष्ट्रपति से ‘स्वस्थ एवं स्वच्छता’ पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। साथ ही वर्ष 2023 में विज्ञान भवन में आयोजित पंचायती राज दिवस के अवसर पर भी उन्हें सम्मानित किया गया था।

पंचायत विकास में अभिनव पहल

मुखिया ठाकुर के नेतृत्व में जजुआर मध्य पंचायत में कई अभिनव कार्य हुए हैं। इनमें एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत, 17 सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, कचरा प्रबंधन व्यवस्था, पोखरों का जीर्णोद्धार, सैंकड़ों पौधों का रोपण, इत्यादी शामिल हैं। इस बीच उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होना गौरव का क्षण है।

पंचायती राज विभाग ने जारी की सूची

पंचायती राज विभाग के परियोजना निदेशक प्रशांत कुमार सीएच ने मुजफ्फरपुर, नालंदा, जहानाबाद, समस्तीपुर, पटना, रोहतास, मधेपुरा, बक्सर और गया के जिला पंचायती राज पदाधिकारियों को पत्र भेजकर प्रतिभागियों की जानकारी दी है। सभी चयनित मुखिया अपने पति या पत्नी के साथ 13 अगस्त को पटना जंक्शन से नई दिल्ली रवाना होंगे और 16 अगस्त को लौटेंगे। यात्रा की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं विभाग द्वारा की जाएंगी।

चयनित मुखिया की सूची

स्वतंत्रता दिवस समारोह में जो मुखिया शामिल होंगे, उनमें सुमन नाथ ठाकुर (जजुआर मध्य पंचायत, मुजफ्फरपुर), कुमारी तृप्ति (पार्थु पंचायत, नालंदा), नीभा कुमारी (पुनहड़ा पंचायत, जहानाबाद), प्रेमा देवी (मोतीपुर पंचायत, समस्तीपुर), रवि कुमार (कुरकुरी पंचायत, पटना), हरि बीरेंद्र कुमार सिंह (तुंबा पंचायत, रोहतास, मंजू देवी (खुरहां पंचायत, मधेपुरा), कांति देवी (कोरन सराय पंचायत, बक्सर), रामजी शर्मा (संडा पंचायत, गया), पूजा कुमारी (गरारी पंचायत, गया) शामिल हैं।

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...