मंदिर, म्यूजियम, मैदान व मिशन साइंस, बिहार की यह नई तस्वीर आपने देखी है?

पटना : बिहार में पर्यटन, विज्ञान, खेल, शिक्षा और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक के बाद एक बड़ी परियोजनाएं आकार ले रही हैं। जो न केवल बिहार की पहचान को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत कर रही हैं। बल्कि रोजगार, शिक्षा और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति दे रही हैं।

वैशाली बना वैश्विक बौद्ध पर्यटन का नया केंद्र

वैशाली स्थित बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप आज देश-विदेश के बौद्ध श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आस्था, इतिहास और स्थापत्य कला का प्रमुख केंद्र बन गया है। भवन निर्माण विभाग द्वारा निर्मित यह भव्य परिसर भगवान बुद्ध के पवित्र स्मृति अवशेषों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। कला एवं संस्कृति विभाग के अनुसार अबतक तीन लाख 57 हजार से अधिक पर्यटक यहां दर्शन कर चुके हैं। म्यांमार, वियतनाम, थाईलैंड, कोरिया व नेपाल सहित कई देशों से श्रद्धालु वैशाली पहुंच रहे हैं। लगभग 72 एकड़ में फैला यह परिसर 42,373 बलुआ पत्थरों से निर्मित स्थापत्य कला का अद्भुत उदाहरण है।

Abdul Kalam Science City 1 22Scope News

डॉ. APJ अब्दुल कलाम साइंस सिटी में दिखता है विज्ञान और आधुनिकता का संगम

पटना के मोईन-उल-हक स्टेडियम के समीप 20.5 एकड़ भूमि पर निर्मित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निर्माण किया गया है। इस साइंस सिटी में पांच अत्याधुनिक गैलरियां स्थापित की गई हैं, जिनमें कुल 269 विज्ञान प्रदर्श हैं। एआई, मशीन लर्निंग, अंतरिक्ष विज्ञान, मानव शरीर और सतत विकास जैसे विषयों को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। पांच सौ सीटों का ऑडिटोरियम, 4डी थियेटर, डोरमेटरी और आधुनिक सुविधाएं इसे छात्रों के लिए आदर्श शिक्षण केंद्र बनाती हैं।

Abdul Kalam Science City 22Scope News

राजगीर क्रिकेट स्टेडियम से बिहार को मिला खेल का नया मंच

खेल के क्षेत्र में भी बिहार ने बड़ा कदम बढ़ाया है। राजगीर की हरी-भरी पहाड़ियों के बीच बने क्रिकेट स्टेडियम के ग्राउंड और पवेलियन का लोकार्पण कर दिया गया है। 40 हजार दर्शकों की क्षमता वाले इस अत्याधुनिक स्टेडियम में 13 अंतर्राष्ट्रीय मानकों की पिच तैयार की गई हैं, जिससे अब राज्य में राष्ट्रीय और क्रिकेट मुकाबलों का आयोजन संभव होगा।

Abdul Kalam Science City 2 22Scope News

बिहार पशु विश्वविद्यालय में अधोसंरचना का विस्तार

शिक्षा और अनुसंधान को मजबूती देने के लिए पटना स्थित बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में नवनिर्मित 13 भवनों का उद्घाटन किया गया है। आधुनिक प्रयोगशालाओं, छात्रावासों, आवासीय भवन और अनुसंधान सुविधाओं से युक्त यह परिसर पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में नए अवसर सृजित करेगा। वहीं, आपदा प्रबंधन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बिहटा में एसडीआरएफ मुख्यालय का निर्माण किया गया है, जिससे राज्य की आपदा से निपटने की क्षमता और अधिक प्रभावी होगी। इन सभी परियोजनाओं के माध्यम से बिहार विकास, विरासत और भविष्य का संतुलित मॉडल प्रस्तुत कर रहा है।

Abdul Kalam Science City 3 22Scope News

नए स्वरूप में खुला पटना म्यूजियम

आपको बता दें कि दो वर्षों के अंतराल के बाद पटना म्यूजियम से नए भवन और डिजिटल तकनीकों के साथ दर्शकों के लिए खुलेगा। गंगा गैलरी, पाटली गैलरी, स्कल्पचर गार्डन और एआई आधारित प्रदर्श बिहार की सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक प्रस्तुति देंगे।

यह भी पढ़े : अल्पसंख्यक छात्रों के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान, अब पढ़ाई भी मुफ्त, रहना भी मुफ्त…

Saffrn

Trending News

Ramgarh Child Labour Case: ईंट भट्ठों में बाल मजदूरी का खुलासा,...

 रामगढ़ जिले में ईंट भट्ठों पर बाल मजदूरी का आरोप, 124 भट्ठों में बच्चों से काम कराने की शिकायत, प्रशासन ने रेस्क्यू के दिए...

LPG Price Hike: 19 किलो Commercial Cylinder महंगा, रांची में 994...

 रांची समेत देशभर में 19 किलो कॉमर्शियल गैस सिलिंडर 994 रुपये महंगा, घरेलू सिलिंडर के दाम स्थिर, नए कनेक्शन भी महंगे।LPG Price Hike रांची:...

Jharkhand High Court Hearing: PGT भर्ती में Double Degree विवाद, कोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट में PGT भर्ती में डबल डिग्री विवाद पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, चयन प्रक्रिया दो महीने से अटकी।Jharkhand High...

Ranchi Flight Update: समर स्पेशल फ्लाइट्स शुरू, Air India Express और...

 रांची से 1 मई से 30 जून तक Air India Express की 3 नई फ्लाइट्स, मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद के लिए सीधी उड़ान, IndiGo...

Jharkhand Land Registry Update: 1–4 मई तक रजिस्ट्री-दाखिल खारिज बंद, Jharbhoomi...

 झारखंड में 1 से 4 मई तक जमीन रजिस्ट्री, दाखिल-खारिज और लगान रसीद बंद, झारभूमि सॉफ्टवेयर डाउन, मैरिज रजिस्ट्रेशन भी प्रभावित।Jharkhand Land Registry Update...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img