Hazaribagh Breaking : महाकुंभ में डुबकी लगाकर लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 6 की दर्दनाक मौत कई गंभीर…

Hazaribagh Breaking : हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कंडसार गांव से कुंभ स्नान के लिए निकले श्रद्धालुओं का जत्था एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। यह दुर्घटना उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र में हुई, जिसमें 11 लोगों से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल है।

ये भी पढ़ें- Ramgarh Breaking : रांची से महाकुंभ जा रही बस में अचानक लगी आग से मची अफरातफरी… 

Hazaribagh Breaking : बदलापुर थाना क्षेत्र में हुई दर्दनाक घटना

घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल तथा गंभीर रुप से घायलों को वाराणसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक हजारीबाग से निकला श्रद्धालुओं का जत्था कुंभ स्नान करने के बाद अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि का दर्शन कर रहे थे। अयोध्या दर्शन के उपरांत, वे जौनपुर के रास्ते होते हुए वापस हजारीबाग लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

ये भी पढ़ें- Deoghar : पेड़ के सहारे फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस… 

दुर्घटना के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गाड़ी के अनियंत्रित होने के बाद बस से टकरा कर सड़क पर बने डिवाइडर को पार करते हुए पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस भीषण सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वालों की पहचान कांति देवी, धनवा देवी, मतिया देवी, मुनिया देवी, रंजीत यादव और केशिया देवी के रूप में हुई है।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

इस हादसे में एक ही परिवार के दो सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। धनवा देवी और उनके बेटे रंजीत यादव इस दुर्घटना का शिकार हो गए, जिससे उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Police News : अधिकारियों के ड्रेस कोड में बदलाव

मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्तपताल भेज दिया गया है और उनके परिवारवालों को सूचना दी जा रही है। प्रशासन दुर्घटना के कारणों की गहन जांच कर रहा है। इस हृदयविदारक हादसे की खबर से हजारीबाग जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों के परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोग और प्रशासन उनके दुख में सहभागी बनकर हर संभव सहायता करने की कोशिश कर रहे हैं।

शशांक शेखर की रिपोर्ट–

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!