Deoghar : पेड़ के सहारे फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस…

Deoghar : जिले के सारठ मधुपुर मुख्य सड़क पर स्थित पतरो नदी पूल के समीप एक पलास के पेड़ में फांंसी से झुलता हुआ शव मिलने का सनसनीखेज मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना के संबंध में अगल बगल के ग्रामीणों ने बताया कि बलवा गांव के चरवाहे लोग सुबह मवेशी चराने गये थे तो देखा कि उक्त पेड़ में एक व्यक्ति का शव झुल रहा है।

ये भी पढ़ें- Giridih : दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले कुल्हाड़ी लाठी डंडे, खून से सनी जमीन और… 

चरवाहों ने तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। वही ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना सारठ थाना एवं पथरड्डा ओपी थाना पुलिस को दिया गया। सूचना मिलते ही सारठ थाना प्रभारी एवं पथरड्डा ओपी थाना प्रभारी पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि मृतक उक्त पेड़ में गमछे से लटका हुआ है।

ये भी पढ़ें- Jamshedpur Breaking : बीच सड़क पर युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोलियों से भूना, जांच में जुटी पुलिस… 

Deoghar : मृतक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी

घटनास्थल पर बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों में से एक ग्रामीण ने बताया कि मेरे दूर से रिश्तेदारी है। मृतक पथरोल थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी राजेंद्र वर्मा हैं। उन्होंने फोन पर मृतक के परिजनों से बात की तो परिजनों ने कहा कि मृतक की दिमागी हालत ठीक नहीं है।

ये भी पढ़ें- Breaking : रांची के इस जगह पर अचानक पड़ी छापेमारी से मचा हड़कंप…

डॉक्टर से दवाई भी चला रही है। वे विगत 17 फरवरी को घर से निकले थे जो लौटकर वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने हर जगह खोज बीन कर रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। और मामले की छानबीन करने में जुट गई है।

सारठ से हरे कृष्ण मिश्र की रिपोर्ट

WhatsApp Cyber Alert: .exe और .dll फाइल से हो सकता है...

WhatsApp Cyber Alert:I4C ने WhatsApp यूजर्स को नए साइबर खतरे से सतर्क किया है। .exe और .dll फाइल डाउनलोड करते ही मैलवेयर सक्रिय हो...

नेपाल की बारिश से पूर्वी चंपारण में बाढ़ जैसे हालात, किसानों...

मोतिहारी : नेपाल में लगातार हो रही बारिश का असर अब पूर्वी चंपारण जिले में साफ दिखने लगा है। जिले के सबसे निचले इलाकों...

Koderma Film Festival Award: कोडरमा के फिल्मकारों का कमाल! कोलकाता इंटरनेशनल...

Koderma Film Festival Award: झारखंड के कोडरमा ज़िले के लिए यह गर्व की बात है कि स्थानीय डॉक्टर और फ़िल्ममेकर डॉ. वीरेंद्र कुमार और...