Hazaribagh Crime : चोरी और लूटपाट मामले में 4 अपराधी गिरफ्तार, कई सामान जब्त…

Hazaribagh Crime : हजारीबाग के बरही डीएसपी अजित कुमार निर्देशन में चौपारण थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश के नेतृत्व में चौपारण पुलिस ने चोरी के दो बड़े मामलों का ततपरता से उद्भेदन कर बड़ी सफलता हासिल की। पहला मामला चौपारण जीटी रोड में बीते कुछ दिन पूर्व वाटिका बर्तन दुकान में हुए चोरी कांड का उद्भेदन किया।

डीएसपी अजित कुमार विमल ने इस सम्बंध जानकारी देते हुए बताया कि उक्त मामले में पुलिस ने दो अपराधी विक्रम कुमार ग्राम बेन्दुवारा और कारू कुमार भुइयां ग्राम ताजपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजी है। जिसमें विक्रम कुमार पूर्व में भी जेल जा चुका हैं। इनलोगों के द्वारा दुकान में चोरी की घटना को कबूल किया और चोरी किए गए पैसे से खरीदे गए आईफोन और स्मार्ट वॉच को भी जप्त किया गया।

Hazaribagh Crime : डाक पार्सल गाड़ी से लूट मामले का आरोपी गिरफ्तार

वहीं दूसरी चोरी की घटना 01/01/25 की रात में तिलैया से चतरा जा रहा पार्सल गाड़ी में लूटकांड से है। इस सम्बंध में डीएसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि चौपारण थाना अन्तर्गत ग्राम वृन्दा स्थित सुनसान जगह पर डाक पार्सल गाड़ी से लूट काण्ड की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संदर्भ में बादी के लिखित आवेदन पर चौपारण थाना काण्ड नं0- 02/25 दिनांक 02/01/25 धारा 310 (2) भा० न्या० नंदर्ज कर वरीय पदाधिकारी को सुचित करते हुए काण्ड में संलिप्त अभियुक्तो के विरुद्ध एक छापामारी दल का गठन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही के निर्देशानुसार किया गया जिसमें थाना प्रभारी चौपारण एव अनुसंधानकर्ता पुअनि रौशन कुमार वर्णवाल तथा सशस्त्र बल के साथ छापामारी किया गया।

छापामारी के क्रम में काण्ड का उद्भेदन करते हुए काण्ड में संलिम अभियुक्त निरुद्ध बालक और सुधीर कुमार दोनो सा० वृन्दा थाना चौपारण जिला हजारीबाग को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर लूटे गये सामान को ग्राम वृन्दा में पुलिया के निचे छिपाकर रखा गया को बरामद किया गया। जिसे विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया। घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाईकिल को भी जप्त किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजी जा रही है तथा अन्य तीन अभियुक्तो के विरुद्ध अनुसंधान किया जा रहा है।

Jharkhand Cabinet Decisions: शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मिली रफ्तार,...

Jharkhand Cabinet Decisions: झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, शहरी विकास, पर्यावरण, न्याय व्यवस्था और समाज कल्याण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों...

Motihari SDM Posting Fraud: SDM की पोस्टिंग के नाम पर 25...

Motihari SDM Posting Fraud: पूर्वी चंपारण में SDM के पद पर पोस्टिंग दिलाने के बदले ₹25 लाख की कथित मांग का मामला सामने आया...

Motihari Liquor Seizure: मोतिहारी में शराब तस्करों पर पुलिस का बड़ा...

Motihari Liquor Seizure: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में मोतिहारी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।...