Hazaribagh Fire News: दीपूगढ्ढा में भीषण आग, अनवी वस्त्रालय और पार्क व्यू रेस्टोरेंट जलकर खाक, 1 करोड़ का नुकसान

हजारीबाग के दीपूगढ्ढा में आग लगी, अनवी वस्त्रालय और पार्क व्यू रेस्टोरेंट जलकर खाक, 1 करोड़ रुपए का नुकसान। प्रशासन से मुआवजे की मांग।


Hazaribagh Fire News: हजारीबाग:हजारीबाग के दीपूगढ्ढा सिंचाई कॉलोनी में देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों ने अनवी वस्त्रालय (कपड़े की दुकान) और पार्क व्यू रेस्टोरेंट को अपनी चपेट में ले लिया।

बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी। रेस्टोरेंट के भीतर सो रहे दो लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकलने में सफल रहे।

स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर 3 दमकल गाड़ियां पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक दोनों दुकानें पूरी तरह जल चुकी थीं। साथ ही जिस इमारत में ये दुकानें स्थित थीं, वह भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई।

Best GPS in Jharkhand


 Key Highlights:

  • हजारीबाग के दीपूगढ्ढा सिंचाई कॉलोनी में देर रात आग लगने से अफरा-तफरी

  • अनवी वस्त्रालय और पार्क व्यू रेस्टोरेंट पूरी तरह जलकर खाक

  • आग शॉर्ट सर्किट से लगी बताई जा रही है

  • रेस्टोरेंट में सो रहे दो लोग सुरक्षित बाहर निकले

  • दमकल विभाग की 3 गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

  • दुकानदारों ने बताया लगभग 1 करोड़ रुपए का आर्थिक नुकसान, प्रशासन से मुआवजे की मांग


Hazaribagh Fire News:

दुकानदार अजीत कुमार मेहता और रेस्टोरेंट मालिक विकास यादव ने बताया कि इस आगजनी में उनका लगभग 1 करोड़ रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। दोनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर दमकल विभाग समय पर नहीं पहुंचता, तो आग आसपास की अन्य दुकानों तक फैल सकती थी और नुकसान और अधिक होता।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...